कौन था इब्राहीम अकील, जिसे इजरायल ने अपनी एयर स्ट्राइक से कर दिया ढेर

Updated on 21-09-2024 03:29 PM

 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला कर हिजबुल्ला की सैन्य शाखा के प्रमुख इब्राहीम अकील को मार डाला।


अकील के साथ हिजबुल्ला के 10 कमांडर भी मारे गए हैं। ये लोग इजरायल पर हमले की रूपरेखा बनाने के लिए एकत्रित हुए थे। अकील हिजबुल्ला की इलीट रादवान फोर्स का भी प्रमुख था।


  • अकील पर अमेरिका ने 70 लाख डॉलर का इनाम रखा था। वह 1983 में बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमले के मामले में वांछित था। उस हमले में 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

  • अमेरिकी और जर्मन नागरिकों को बंधक बनाने के एक अन्य मामले में भी उसकी भूमिका थी। बेरूत के उपनगर दाहिये के दो भवनों पर हमले में 12 लोग मारे गए हैं और 66 घायल हुए हैं।

  • मलबे में दबे लोगों की तलाश का काम जारी है। गुरुवार-शुक्रवार को इजरायल और हिजबुल्ला ने करीब एक वर्ष से जारी लड़ाई में सबसे बड़े हवाई हमले किए।

इजरायली सेना ने बताया है कि रात में कई बार के हमलों में हिजबुल्ला के एक हजार बैरलों वाले करीब 100 राकेट लांचर नष्ट हुए हैं। इनका इस्तेमाल इजरायल पर हमले के लिए किया जा रहा था। इजरायली हमले में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला का एक शस्त्रागार भी नष्ट होने की सूचना है। इजरायल ने ये हमले गुरुवार को हिजबुल्ला के हमले में अपने दो सैनिकों के मारे जाने और नौ के घायल होने के बाद किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.