कौन हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक? जिनसे कभी तमन्ना भाटिया संग अफेयर के थे चर्चे

Updated on 04-08-2025 02:18 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक की इन दिनों भारत में खूब चर्चा हो रही हैं। इस चर्चा की वजह हैं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया। तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अब्दुल रज्जाक के संग अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है। तमन्ना को लेकर साल 2020 में एक खबर सामने आई थी कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी कर ली है, लेकिन इस शादी का सच क्या है उस पर अब तमन्ना ने अपना बात रखी है।

इंटरव्यू में तमन्ना ने अब्दुल रज्जाक के साथ अपने अफेयर को पूरी तरह से बेतुका बताया। तमन्ना ने बताया कि अब्दुल रज्जाक से उनकी मुलाकात एक ज्वेलरी स्टोर के उद्घाटन के दौरान हुई थी। उन्होंने अब्दुल रज्जाक के साथ अफेयर पर कहा, 'मजाक-मजाक में अब्दुल रज्जाक! इंटरनेट एक मजेदार जगह है। इंटरनेट के अनुसार मैंने कुछ समय के लिए अब्दुल रज्जाक से शादी की थी। मैं माफी चाहती हूं सर। आपके दो-तीन बच्चे हैं। मुझे आपकी जिंदगी के बारे में नहीं पता, लेकिन यह बहुत शर्मिंदगी भरा था।'
कौन हैं पाकिस्तान क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक
अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन ऑलराउंडर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए उन्होंने साल 1996 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। रज्जाक मीडियम पेस बॉलिंग के साथ अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने ऑलराउंड खेल से कई बार पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अब्दुल रज्जाक के करियर की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए 265 वनडे खेले जिसमें उन्होंने 5,080 रन बनाने के साथ 269 विकेट भी लिए। इसके अलावा वे 46 टेस्ट मैचों में भी मैदान पर उतरे। टेस्ट क्रिकेट में अब्दुल रज्जाक ने 1946 रन बनाए जबकि गेंदबजी में 100 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट की बात करें तो वह पाकिस्तान के लिए 32 मैचों में 393 रन बनाने के अलावा 20 विकेट भी लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.