कौन हैं इल्हान उमर, जिनसे अमेरिका में मुलाकात कर घिरे राहुल गांधी, बीजेपी ने उठाए सवाल

Updated on 11-09-2024 04:54 PM

 वाशिंगटन डीसी।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर है। वहां उन्होंने अमेरिकी सांसदों के सदस्यों से वाशिंगटन डीसी के रेबर्न हाउस में मुलाकात की।


कांग्रेस नेता की मेजबानी ब्रैडली जेम्स शरमन ने की। इस बैठक में सांसद इल्हान उमर भी मौजूद थी। उन्होंने कई बार भारत के खिलाफ बयान दिए हैं। अमेरिका में इल्हान की पहचान एक विवादित महिला लीडर के रूप में है।


अमेरिका में इल्हान और राहुल की मुलाकात


लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं। उनके हर बयान और मुलाकात पर सबकी नजर बनी हुई है। मंगलवार को उन्होंने रेबर्न हाउस में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।


इनमें ब्रैडली जेम्स शर्मन, जोनाथन जैकसन, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति, बारबरा ली, श्री थानेदार, जीसस जी गार्सिया, इल्हान उमर, हैंक जॉनसन और जैन शाकोव्स्की शामिल थे।


राहुल गांधी के अमेरिका दौरा पर मचा बवाल


राहुल गांधी के इल्हान उमर से मिलने पर विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी नेताओं और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कांग्रेस नेता की इल्हान से मुलाकात पर आपत्ति जताई है।


कौन हैं इल्हान उमर?


इल्हान उमर अमेरिका कांग्रेस की डेमोक्रेट सदस्य हैं। वह यूएस कांग्रेस की पहली सोमाली अमेरिकी हैं और मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली गैर-अश्वेत महिला हैं। इल्हान का जन्म 4 अक्टूबर 1982 को सोमालिया के मोगादिशु में हुआ था। 1991 में सोमाली गृह युद्ध छिड़ जाने के बाद उनका परिवार ने देश छोड़ दिया। उन्होंने केन्याई शरणार्थी शिविर में चार साल बिताए थे। उन्हें 1995 में अमेरिका में शरण मिली थी।


भारत विरोधी बयान देकर चर्चाओं में रही


इल्हान उमर डेमोक्रेटिक पार्टी की लेफ्ट विंग की सदस्य हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर भारत के खिलाफ बयान दिया है। अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर उमर ने कहा था कि कनाडा ने जो भारत पर आरोप लगाए हैं वो गंभीर हैं। अमेरिका को हत्या में भारत की कथित भूमिका का पता लगाने के लिए कनाडा की जांच का समर्थन करना चाहिए।


संसद में एंटी इंडिया प्रस्ताव लाई थीं


जून 2022 में इल्हान उमर ने संसद में एक प्रस्ताव पेश कर भारत को एक ऐसे देश के रूप में नॉमिनेट करने की मांग की थी, जहां धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति चिंताजनक है। उनके प्रस्ताव का सांसद रशीदा तालिब और जुआन वर्गस ने समर्थन भी किया था। इससे पहले पाकिस्तान दौरे पर पहुंची इल्हान ने पीओके दौरा कर बखेड़ा खड़ा कर दिया था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.