कौन है 'बाहुबली' मुन्ना शुक्ला? जिसने 27 साल पहले मंत्री की हत्या कर हिला दी थी बिहार सरकार

Updated on 26-11-2025 01:46 PM
हाजीपुर: बिहार के इतिहास के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में 'बाहुबली' और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला (डॉ. विजय कुमार शुक्ला) की आज हाजीपुर कोर्ट में पेशी होनी है। उम्रकैद की सज़ा बरकरार रखे जाने के बाद मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच हाजीपुर न्यायालय ले जाया जाएगा। आइए जानते हैं, कौन हैं डॉ. विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला, जिनका नाम 90 के दशक में बिहार की राजनीति और अपराध की दुनिया का पर्याय बन गया था।


कौन है मुन्ना शुक्ला?

विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला का नाम बिहार के बाहुबलियों की सूची में पहली पंक्ति में रहा है। उन्होंने अपने भाई छोटन शुक्ला की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में एंट्री की और धीरे-धीरे एक बड़े बाहुबली नेता के रूप में उनकी चर्चा होने लगी। 1990 के दशक में मुन्ना शुक्ला का खौफ ऐसा था कि राजनीतिक पार्टियां भी उसके डर से उन्हें टिकट देने के लिए मजबूर हो जाती थीं।मुन्ना शुक्ला ने तीन बार बिहार विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया है। 2000 में लालगंज निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली बार विधायक चुने गए। फरवरी 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के उम्मीदवार के रूप में फिर से जीते। अक्टूबर 2005 में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार के रूप में तीसरी बार जीत हासिल की।

बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुन्ना शुक्ला

बिहार की राजनीति को हिलाकर रख देने वाला बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मुन्ना शुक्ला के राजनीतिक करियर का सबसे विवादास्पद बिंदु रहा। मुन्ना शुक्ला पर 1998 में तत्कालीन मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या का आरोप लगा। यह हत्याकांड बिहार सरकार के लिए एक बड़ा संकट बन गया था। इस मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण मुन्ना शुक्ला ने जेल की सज़ा भी काटी। बाद में हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, जिससे उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति मिली।

लोकसभा चुनाव में असफलता

सुप्री कोर्ट के फैसले से पहले मुन्ना शुक्ला ने राजद के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा। यहां उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार वीणा देवी ने भी हराया। इसके बाद बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को दोषी ठहराया और निचली अदालत के उम्रकैद की सजा के फैसले को बरकरार रखा, जिसके बाद वह जेल में बंद हैं।

फिलहाल, पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, और आज उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच हाजीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.