एक्‍ट्रेस नंदिनी कश्‍यप कौन है, जो हत्‍या के आरोप में हुई हैं गिरफ्तार, 1 महीने पहले ही सुपर‍हिट हुई थी फिल्‍म

Updated on 31-07-2025 03:02 PM
सिनेमा की दुनिया को उस वक्‍त तगड़ा झटका लगा, जब एक्‍ट्रेस नंदिनी कश्‍यप को हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। असमिया फिल्‍मों की अभ‍िनेत्री नंदिनी की यह गिरफ्तारी तब हुई, जब बीते शुक्रवार को CCTV में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई। कथित तौर पर वह कार नंदिनी ही चला रही थीं, जिसने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिसमें 21 साल के एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तड़के सुबह असम के गुवाहाटी के दक्खिनगांव इलाके में हुई। समीउल हक नाम के इस युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई' के मुताबिक, दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है नंदिनी उस वक्‍त बहुत तेज रफ्तार से कार चला रही थीं। यही नहीं, टक्‍कर होने के बाद वह पीड़ित को देखने के लिए भी नहीं रुकीं। घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों ने दावा किया है कि एक्‍ट्रेस वहां से भाग गईं। हालांकि समीउल हक के दोस्तों ने उनका पीछा जरूर किया था।

नंदिनी कश्यप कौन हैं?

नंदिनी कश्‍यप असमिया फिल्‍म इंडस्‍ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी फिल्‍म 'रुद्र' को हाल ही बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त सफलता मिली है। डायरेक्‍टर रूपक गोगोई की इस फिल्‍म में नंदिनी कश्‍यप लीड रोल में हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। खबर लिखे जाने तक उनके 52.8 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

गुवाहाटी और मेघालय से की है पढ़ाई

नंदिनी के फेसबुक प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्‍होंने 7 साल पहले 2018 से फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था। वह एक एक्‍ट्रेस होने के साथ ही मॉडल, डांसर और एंकर भी हैं। गुवाहाटी में पैदा हुईं नंद‍िनी को उनके जानने वाले निकिता के नाम से भी पुकारते हैं। उन्‍होंने गुवाहाटी के अमीनगांव स्थित फैकल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल से स्‍कूलिंग की है। इसके बाद नंदिनी ने मेघालय के साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी यूनिवर्सिटी से 2021 में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।

2022 में लीड रोल में किया डेब्‍यू, मां ने बनाई थी फिल्‍म

वैसे तो वह 2018 में ही कुछ म्‍यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं। लेकिन 2022 में बतौर लीड एक्‍ट्रेस उनकी पहली फिल्‍म 'जनकनंदिनी' रिलीज हुई। यह फिल्‍म उनकी मां कुंजलता गोगोई ने ही प्रोड्यूस की है।

'रुद्र' में आदिल हुसैन और रवि शर्मा के साथ किया है काम

नंदिनी की हालिया रिलीज 'रुद्र' 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रवि शर्मा, आदिल हुसैन, जॉय कश्यप और अर्चिता अग्रवाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

नंदिनी के नाम पर पहले भी कई बार कटा है चालान

नंदिनी का नाम इससे पहले भी सड़क पर नियम तोड़ने के लिए आ चुका है। इस कारण उन पर कई चालान भी हैं। गुवाहाटी के पुलिस उपायुक्त (यातायात) जयंत सारथी बोरा ने बताया, नंदिनी कश्यप की कार पर कई बार तेज रफ्तार के लिए चालान काटा गया है। यह कई बार और कई जिलों में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.