'जब गौतम बुद्ध मिले सम्राट अशोक से', बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का गजब का ज्ञान

Updated on 27-03-2026 12:07 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती मनाई गई। इसे अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज ने आयोजित किया था। पटना के रवींद्र भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। लेकिन यहां उनके भाषण के बाद उनकी जानकारी पर सवाल उठने लगे हैं।


सम्राट चौधरी ने ऐसा क्या कह दिया, जानिए

सम्राट चौधरी ने कहा कि 'पहले भी कई राजा हुए, लेकिन कभी भी अखंड भारत का सपना साकार नहीं हो पाया। लेकिन सम्राट अशोक के दो चेहरे हैं। मैं इसलिए कह रहा हूं कि ये बिहार की उत्पत्ति हैं। यहां से दो चेहरे दिखे। एक चंड अशोक दिखा जिसने सारी मर्यादाओं को लांघा और इस अखंड भारत की कल्पना को जमीन पर लाने का काम किया।' यहीं पर सम्राट चौधरी गड़बड़ कर गए।

सम्राट चौधरी कहा- जब अशोक और बुद्ध की मुलाकात हुई

आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि 'सम्राट अशोक का दूसरा चेहरा तब दिखा, जब गौतम बुद्ध से उनकी मुलाकात हुई। भगवान गौतम बुद्ध ने जो शिक्षा दी, उनकी जो करुणा थी, उस करुणा के साथ जब वो (अशोक) खड़े हुए, तो दुनिया में शांति का संदेश भी सम्राट अशोक ने दिया साथियों।' अब इस वीडियो को पोस्ट कर कई लोग, पत्रकार सम्राट चौधरी के ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं।

अब समझिए कहां है पेच

दरअसल सम्राट अशोक और भगवान गौतम बुद्ध दोनों के ही कालखंड बिल्कुल अलग-अलग हैं। माना जाता है कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था जो नेपाल में है। उनका नाम सिद्धार्थ था और उनका जन्म 563 ईसा पूर्व के आसपास का बताया जाता है। गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

सम्राट अशोक का जन्म गौतम बुद्ध के महानिर्वाण के 2500 साल बाद

वहीं सम्राट अशोक के बारे में माना जाता है कि उनका जन्म 304 ईसा पूर्व हुआ था। वहीं उनका शासनकाल 268 ई.पू. से 232 ईसा पूर्व के बीच माना जाता है। इस लिहाज से भी भगवान गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक के कालखंडों के बीच 250 साल का अंतराल है। ऐसे में दोनों की मुलाकात होना संभव ही नहीं है। ये बात सही है कि कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक मारे गए सैनिकों के शवों और रक्त की धारा देख द्रवित हो गए। इसके बाद उन्होंने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया और हिंसा को सदा के लिए त्याग दिया।

सम्राट चौधरी का बयान बन गया आलोचना का विषय

अब सम्राट चौधरी ने अपने बयान में ये कह दिया कि सम्राट अशोक की गौतम बुद्ध से मुलाकात हुई। जबकि ये संभव ही नहीं हैं। सम्राट अशोक के जन्म से 250 साल पहले ही भगवान बुद्ध महानिर्वाण (शरीर त्यागना) कर चुके थे। ऐसे में सम्राट अशोक और गौतम बुद्ध के मुलाकात की बात कर सम्राट चौधरी आलोचना का शिकार हो गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही…
 23 April 2026
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
 23 April 2026
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
 23 April 2026
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
 22 April 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
 22 April 2026
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
 22 April 2026
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
 22 April 2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
 22 April 2026
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
Advt.