अमिताभ बच्चन रातभर जागकर सवेरे 5.15 पर चले सोने तो चौंके लोग, पूछा- ऐसा कहां बैठे कि सुबह के सवा पांच बज गए?

Updated on 28-07-2025 12:49 PM
एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और एक से एक मजेदार पोस्ट करते हैं, जिस पर लोगो रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाते। अब 28 जुलाई की सुबह भी उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिस पर लोगों ने जमकर चुटकी है और फनी-फनी रिएक्शन्स दिए हैं। कुछ ने जया बच्चन का भी जिक्र किया है और एक्टर के बारे में पता लगाने को कहा है।

अमिताभ बच्चन ने 28 जुलाई को सुबह 5.14 बजे ट्वीट किया। लिखा, 'टी 5454(i) -सुबह के सवा पांच ( 5:15 am) बज रहे हैं और, यहां से जाने का मन नहीं कर रहा है! चलो अब चलते हैं, निद्रा।' अब वह इस वक्त तक क्यों जाग रहे थे, इसकी जानकारी तो नहीं। लेकिन लोगों ने जो कहा है, वो बताते हैं।

अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट ट्वीट पर लोगों का सवाल

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'जागने का समय है अब।' एक ने लिखा, 'अमिताभ जी अपन सबकी नींद उड़ाकर खुद चैन की नींद सोने चले गए। बताया ही नहीं, ऐसे कहां बैठे कि सुबह के सवा पांच बज गए। कुछ तो खास होगा, जो बिग बी को पसंद आया और नींद से भी समझौता कर लिया।'

अमिताभ बच्चन को लोगों ने जया बच्चन के नाम से डराया

अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'जाइए नहीं तो जया दीदी गुस्सा करेंगी।' एक ने लिखा, 'ढक्कन आदमी, कुछ ओर नहीं रहा लिखने को।' एक ने लिखा, 'तो जाओ आज सावन सोमवार है स्नान कर के भोलेनाथ जी के दर्शन करने जाओ।' एक ने लिखा, 'जया जी ने सुख चैन के साथ नींद भी छीन ली क्या।' एक ने लिखा, 'निकल जाइए इससे पहले जया जी जाग जाएं और उनको पता चल जाए।' बता दें कि एक्टर अब 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन में दिखाई देंगे। वह इस वक्त उसी की शूटिंग कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.