क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड में क्या अंतर होता है? जानें बड़े फायदे और नुकसान

Updated on 16-09-2026 01:53 PM
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत अन्य सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। लेकिन, इन दोनों में काफी अंतर है।

आमतौर पर हम देखते हैं कि कई बार क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड में बड़ा कंफ्यूजन हो जाता है। ऐसे में किसी-किसी को समझ में नहीं आता है कि डेबिट ही क्रेडिट कार्ड है या क्रेडिट कार्ड ही डेबिट कार्ड है। खैर, इसी कंफ्यूजन को हम यहां आसानी से दूर कर रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी बता रहे हैं कि क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड क्या हैं और इन दोनों में अंतर के साथ फायदे-नुकसान क्या हैं।

क्रेडिट कार्ड क्या है?

सबसे पहले हम क्रेडिट कार्ड की बात करते हैं। यह बैंक से लिया गया एक प्रकार का ऋण (लोन) है। यह एक ऐसा उधार है जिसकी बिलिंग अवधि समाप्त होने पर वापसी की तारीख तय हो जाती है। एक अन्य भाषा में इसे समझें तो क्रेडिट कार्ड किसी बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा लिया गया प्लास्टिक का एक पेमेंट कार्ड होता है। इसमें बैंक का पैसा होता है, जिसका आप इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, समय के साथ आपको इसे भरना पड़ता है।
मतलब कि यह आपका पैसा नहीं होता है, बैंक आपको जरूरत के हिसाब से पैसे खर्च करने के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है। पैसे के इस्तेमाल के बाद आप एक तय समय (ड्यू डेट) पर क्रेडिट कार्ड के बकाया का भुगतान करते हैं। इसमें एक लिमिट में पैसा होता है। इसे आप जरूरत और पात्रता के हिसाब से बढ़ा भी सकते हैं।

डेबिट कार्ड क्या है?

अब बात डेबिट कार्ड की करते हैं। इसमें जमा राशि आपकी खुद की होती है। मतलब कि डेबिट कार्ड से आप अपने निजी फंड का उपयोग करते हैं। इसके लिए आप कैश के अलावा ऑनलाइन पेमेंट करके खरीदारी समेत अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके बिल यानी कि डेबिट कार्ड से खर्च किए गए पैसों को उस कार्ड में जमा करने की कोई टेंशन नहीं होती है क्योंकि वह आपका अपना पैसा होता है। आप जब चाहें अपने डेबिट कार्ड में बैंक खाते के जरिए पैसे डाल सकते हैं।
  1. क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
    क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करते समय उसके बिल को समय पर चुकाने का ध्यान रखना चाहिए।
  2. क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कितना चार्ज लगता है?
    क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता है। हालांकि, अगर आप पेमेंट के पैसे को समय पर नहीं चुकाते हैं तो मोटा ब्याज लग सकता है।
  3. क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर कितना चार्ज देना पड़ता है?
    क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर 2.5% से 3.5% तक चार्ज देना पड़ सकता है। बाकी यह संबंधित बैंक और कैश निकासी की राशि पर निर्भर करता है।
  4. डेबिट कार्ड का चार्ज कितना लगता है?
    डेबिट कार्ड का चार्ज आमतौर पर सालाना होता है, जो संबंधित बैंक पर निर्भर करता है।
  5. डेबिट कार्ड का मतलब क्या होता है?
    डेबिट कार्ड का मतलब यह होता है कि आप इससे अपने निजी फंड का उपयोग करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.