सऊदी अरामको ने भारत के लिए बंद कर दी अपनी तेल टंकी, कैसे चलेगी हमारी गाड़ी?

Updated on 17-09-2026 12:16 PM
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर हमले किए हैं। इसके मद्देनजर वहां की सरकारी कंपनी सऊदी अरामको ने भारतीय रिफाइनरियों के लिए तेल की सप्लाई बंद कर दी है। हालांकि भारतीय रिफाइनरीज के लिए दूसरे स्रोतों से तेल ढूंढना मुश्किल नहीं होगा, लेकिन बढ़ती कीमतें और ढुलाई का ज्यादा खर्च उनके लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं।

ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री रास्ते में सप्लाई में रुकावट आने के बाद से सऊदी अरब इस पाइपलाइन के जरिए तेल की सप्लाई कर रहा था। लेकिन पिछले हफ्ते के आखिर में ड्रोन हमलों के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

ज्यादा कीमत का जोखिम

सूत्रों ने बताया कि अरामको ने लाल सागर और होर्मुज दोनों रास्तों से देश को होने वाली सभी सप्लाई रोक दी है। हालांकि सऊदी अरब ने कुछ 'स्पॉट कार्गो' उन व्यापारियों को बेचे हैं जो होर्मुज के रास्ते जोखिम उठाते हैं। इस तेल के भारतीय रिफाइनरियों तक पहुंचने की उम्मीद है। ये लोग भारी छूट पर कच्चा तेल खरीदते हैं और उसे होर्मुज के रास्ते ओमान की खाड़ी तक लाते हैं। जहां वे भारतीय और अन्य ग्राहकों को आगे डिलीवरी के लिए कार्गो को एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर करते हैं।

आमतौर पर अरामको स्पॉट मार्केट में कच्चा तेल नहीं बेचती है। कंपनी आधिकारिक बिक्री कीमतों पर सालाना टर्म कॉन्ट्रैक्ट के तहत भारत और अन्य ग्राहकों को सप्लाई करती है। लेकिन भारत को अभी सऊदी अरब से अपने तय कॉन्ट्रैक्ट के तहत सप्लाई नहीं मिल रही है। भारतीय रिफाइनरियों को भरोसा है कि वे दूसरे विकल्पों से तेल हासिल कर लेंगी, लेकिन उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

सऊदी अरब की अहमियत

हाल में ब्रेंट क्रूड की कीमत में काफी तेजी आई है। इस हफ्ते यह 108 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। साथ ही भारत को रूसी कच्चे तेल पर मिलने वाली छूट खत्म हो गई है। सप्लाई में रुकावट के दौरान स्पॉट मार्केट की कीमतें फ्यूचर्स की कीमतों की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ सकती हैं। टैंकर का किराया पहले से ही रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब है।

रिफाइनरी इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों को चिंता है कि सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच चल रहा टकराव और बढ़ सकता है। इससे वहां एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए खतरा बढ़ सकता है। सऊदी अरब लंबे समय से दुनिया के बड़े तेल सप्लायर्स में से एक रहा है। ग्लोबल प्रोडक्शन में उसकी हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है और वह बाजार की स्थितियों के हिसाब से उत्पादन में बदलाव कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
Advt.