रूस की जासूस मानी जाने वाली व्हेल की मौत:नॉर्वे में शव मिला, डॉल्फिन की तरह इंसानों के साथ खेलती थी

Updated on 02-09-2024 02:56 PM

रूस की जासूस मानी जाने वाली सफेद बेलुगा व्हेल 'ह्वाल्दिमिर' की मौत हो गई है। BBC के मुताबिक 31 अगस्त को नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र को व्हेल का शव तैरता हुआ मिला।

14 फीट लंबी इस व्हेल की उम्र लगभग 15 साल थी। वजन 1,225 किलो था। इसके शव को क्रेन से निकाला गया। अभी मौत की वजह का पता नहीं चला है मगर आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी नाव की टक्कर से मौत हुई होगी। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

ह्वाल्दिमिर व्हेल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बारे में दुनिया को पहली बार 2019 में पता चला था। इसे रूस से 415 किमी दूर नॉर्वे में इंगोया द्वीप के तट पर देखा गया था। बेलुगा व्हेल इस इलाके में नहीं मिलती, इसलिए इस पर नजर रखी जाने लगी।

पुतिन के नाम पर रखा गया व्हेल का नाम
व्हेल को करीब से देखने पर उसके गले में एक पट्टा देखा गया था। शरीर पर कैमरे के साथ मशीनें भी लगी हुई थीं जिस पर रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग का नाम लिखा हुआ था। रूसी नौसेना को व्हेल को ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इसे रूस का जासूसी व्हेल माना जाने लगा।

ह्वाल्दिमिर के बारे में पश्चिमी मीडिया में दावा किया गया कि यह जानवरों को जासूस बनाने वाले रूसी प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। हालांकि, रूस ने कभी भी इसे नहीं माना। व्हेल को नॉर्वे में ह्वाल कहा जाता है। इसके बाद ह्वाल और रूसी राष्ट्रपति के नाम को मिलाकर इसे सोशल मीडिया पर ह्वाल्दिमिर जासूस व्हेल कहा जाने लगा।

बेलुगा व्हेल आम तौर पर ठंडे आर्कटिक महासागर में रहती हैं। लेकिन ह्वाल्डिमिर इंसानों के बीच आसानी से रह लेती थी। वह इंसानों के साथ डॉल्फिन की तरह खेलती थी।

शांत स्वभाव की थी ह्वाल्डिमिर, इंसानों के साथ खेलती थी​​
ह्वाल्डिमिर की हिफाजत करने वाली नॉर्वे की एक NGO मरीन माइंड ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उसे कई तटीय इलाकों में देखा गया था। हमें जल्द ही पता चल गया कि वो बहुत शांत स्वभाव का है। उसे लोगों के साथ खेलना पसंद था। वह हाथ के इशारे पर भी रिएक्ट करती थी।

NGO ने कहा कि ह्वाल्डिमिर को लोगों के साथ खेलना पसंद था। उसे नॉर्वे में हजारों लोग प्यार करते थे। उसकी मौत दिल तोड़ने वाली है। मरीन माइंड ने कहा कि मरने से एक दिन पहले शुक्रवार को वह हमें आखिरी बार दिखी थी। वह तब सामान्य नजर आई। यही वजह है कि हम उसके मौत की वजह जानना चाहते हैं।

ह्वाल्डिमिर की मौत समय से बहुत पहले हो गई है। आम तौर पर बेलुगा व्हेल की औसत उम्र 60 साल मानी जाती है। हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.