भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला लेंगे... पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अमेरिका में उगला जहर, कश्मीर को लेकर कही ये बात

Updated on 18-06-2025 12:53 PM
वॉशिंगटन: पाकिस्तान के आर्मी चीफ नए फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर इन दिनों में अमेरिका में हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका में पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित किया था। इस संबोधन को मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगलने का जरिया बना डाला। मुनीर ने इस मंच का इस्तेमाल बीती मई में 4 दिवसीय सैन्य संघर्ष को पाकिस्तान की झूठी जीत के तौर पर प्रचारित करने के लिए किया। मुनीर ने इस दौरान भारत को चुनौती दी और 1971 की जंग की शर्मनाक हार का बदला लेने की कसम खाई। मुल्ला जनरल के नाम से विख्यात आसिम मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी बयान दिया है।

1971 की हार का बदला लेने की कही बात

पाकिस्तानी पत्रकार अजाज सैयद ने एक टॉक शो में बताया कि पाकिस्तान आर्मी चीफ सैयद आसिम मुनीर ने कहा कि वे भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लेंगे। आसिम मुनीर के भाषण के दौरान वॉशिंगटन में मौजूद रहने वाले पाकिस्तानी नोमान मुगल के अनुसार, पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कहा कि 'हमने चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जंग लड़ी है।' मुल्ला मुनीर ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर दिया।

भारत पर साइबर हमले की बघारी शेखी

इस दौरान मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच मोर्चे पर जंग लड़ी, जिसमें साइबर वारफेयर भी शामिल था। मुनीर ने तो यहां तक दावा कर दिया कि पाकिस्तानी साइबर हमलावरों ने 70 फीसदी ग्रिड स्टेशन हैक कर दिए थे और उनको बंद कर दिया था। जनरल मुनीर ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक गए थे। उन्होंने भारतीय ट्रेन सिस्टम को भी हैक करने का झूठा दावा किया।

कश्मीर को लेकर दिया बयान

इस दौरान पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कबूल किया कि भारत के खिलाफ लड़ने के लिए उसे चीन से हथियार और सैन्य उपकरण मिले थे। लेकिन पाकिस्तान ने जिस तरह से इसका इस्तेमाल किया, उसके चीन भी बहुत प्रभावित हुआ। इस दौरान आतंकवाद की सबसे बड़ी संरक्षक पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ने जेहादी संगठनों के पीछे अमेरिका को जिम्मेदार बता दिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सोवियत हमले के बाद पाकिस्तान में जेहादी कल्चर आया और इसका जिम्मेदार अमेरिका है। पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कहा कि जल्द ही कश्मीर पर अच्छी न्यूज आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.