'मां जैसी आवाज, पापा की शक्ल', काजोल और अजय देवगन की बेटी की बातें सुन लोगों ने लिए मजे, नीसा को कह रहे 'कमाल'

Updated on 12-09-2025 02:49 PM
काजोल अपने मजेदार सोशल मीडिया कैप्शन से अपने फैन्स का मनोरंजन करने में कभी पीछे नहीं रहतीं, लेकिन इस बार उनकी बेटी नीसा देवगन ने सुर्खियां बटोरीं। अपने करीबी दोस्त ओरी के साथ एक मजेदार वीडियो में नीसा ने एक चुनौती ली और यह अनुमान लगाया कि वो कैप्शन काजोल का है या नहीं जो ओरी उन्हें पढ़कर सुना रहे हैं। दोनों के बीच यह हल्की-फुल्की बातचीत जल्द ही वायरल हो गई और इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बन गई।

खेल की शुरुआत ओरी के कुछ ऐसे कैप्शन पढ़ने से हुई जो आसानी से काजोल के कैप्शन जैसे लग सकते थे। पहला कैप्शन था- चैलेंजिंग माई इनर बसंती, ये सुनकर नीसा हंस पड़ीं और उन्होंने तुरंत नहीं कह दिया। जब ओरी ने कहा- जब शक हो तो साड़ी पहनो, नीसा ने पूरे आत्मविश्वास से हां कहा। एक और लाइन थ- थ्रोबैक टू व्हेन लाइफ इज जस्ट अबाउट बंक क्लासेस, पर नीसा ने हां कहा लेकिन यह गलत निकला।

नीसा के बारे में क्या बोली जनता

जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, ओरी ने उन्हें अगला कैप्शन बताते हुए कहा- 1922 से अपने ही चुटकुलों पर हंस रही हूं, जिस पर नीसा ने हंसते हुए कहा हां। फैंस को भी दोनों का गेम देखकर बहुत मजा आया। इनमें से एक ने लिखा- नीसा बिल्कुल छोटी काजोल लग रही है। एक ने कहा- काजोल जैसी आवाज, अजय जैसी शक्ल। एक यूजर ने लिखा- नीसा सुंदर नहीं है लेकिन आवाज प्यारी है।


नीसा और ओरी ने मचाई धूम

यह पहली बार नहीं है जब नीसा और ओरी ने साथ मिलकर इंटरनेट पर धूम मचाई हो। इससे पहले, उन्होंने अपने पिता अजय देवगन के वायरल डांस स्टेप को 'सन ऑफ सरदार 2' के गाने 'पहला तू' में ओरी के साथ दोहराकर तहलका मचा दिया था। जहां अजय के इस अनोखे स्टेप ने ऑनलाइन मीम्स की बाढ़ ला दी थी, वहीं नीसा और ओरी का यह स्टेप मस्त था। वीडियो में, ओरी ने हरे रंग की बनियान और कार्गो पैंट पहनी हुई थी, जबकि नीसा रफल्ड टॉप और जींस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं

मीम्स की बाढ़ आ गई

दोनों की केमेस्ट्री देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने कमेंट किया- यह तो उनके जीन में है, जबकि दूसरे ने लिखा- वाह। बहुत मुश्किल स्टेप। कुछ लोगों ने तो मजाक में यह भी कहा कि नीसा ने अजय को घर पर चुपके से यह स्टेप प्रैक्टिस करते हुए देखा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.