विद्युत जामवाल ने 15 मिनट रोक ली सांसें, बहने लगे आंसू, 'स्ट्रीट फाइटर' एक्टर ने नई जेनरेशन को दी जरूरी सलाह

Updated on 06-10-2026 01:00 PM
अपनी जबरदस्त एक्शन और खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जानेवाले विद्युत जामवाल हॉलीवुड की नई एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में नजर आनेवाले हैं। हाल ही में 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर एक इवेंट रखा गया विद्युत जामवाल ने जो किया उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अब एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें करीब 15 मिनट तक वह अपनी सांसें रोके हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं 20 मिनट तक उन्होंने अपनी पलकें भी नहीं झपकाई। उनके इस कारनामे को देखकर हर कोई दंग है क्योंकि ये सबसे वश की बात भी नहीं।

विद्युत जामवाल ने इस इवेंट की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विद्युत के इस स्टंट की लोग जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।

लोगों ने कहा- ये बॉलीवुड के रियल हीरो हैं

उन्हें देखकर लोगों ने कहा है, 'ये बॉलीवुड के रियल हीरो हैं। बॉलीवुड आप जैसों के लिए नहीं है, आप खूब आगे बढ़िए।' एक ने कहा- हैट्स ऑफ है सर। कुछ ने तो हैरानी जताते हुए यहां तक कहा है- इनके लिए रिस्पेक्ट है लेकिन ऐसा कैसे संभव है।

नई जेनरेशन के लिए विद्युत ने दी कुछ जरूरी सलाह

इसी इवेंट मेंविद्युत ने नई जेनरेशन के लिए भी कुछ जरूरी सलाह दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा है, 'मैं जहां पर भी जाता हूं हर जगह लोग कहते हैं इंस्पायर करो, इंस्पायर करो, मैं अपनी यंगर जेनरेशन को एक बात बोलना चाहता हूं कि सच में न रुक जाओ, मतलब रुक जाओ थोड़ा सा। अब आप कहेंगे कि नहीं पता कि कैसे करना है क्योंकि हम एक जगह ठहर नहीं सकते। हम देख रहे हैं, सबलोग भाग रहे हैं, ये करना है, वो करना है...कुछ नहीं करना है। एक बार थम जाओ, एक बार रुक जाओ, स्किल्स के लिए ये सबसे अधिक जरूरी है।'
मैं जहां पर भी जाता हूं हर जगह लोग कहते हैं इंस्पायर करो, इंस्पायर करो, मैं अपनी यंगर जेनरेशन को एक बात बोलना चाहता हूं कि सच में न रुक जाओ, मतलब रुक जाओ थोड़ा सा। अब आप कहेंगे कि नहीं पता कि कैसे करना है क्योंकि हम एक जगह ठहर नहीं सकते। हम देख रहे हैं, सबलोग भाग रहे हैं, ये करना है, वो करना है, कुछ नहीं करना है। एक बार थम जाओ, एक बार रुक जाओ
विद्युत जामवाल

'स्ट्रीट फाइटर' में निभा रहे धलसिम के किरदार

बता दें कि विद्युत लंबे समय से योग और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग करते आए हैं। उनकी यही ट्रेनिंग उनकी फिटनेस और एक्शन परफॉर्मेंस में भी साफ नजर आती है। वहीं इस इवेंट के दौरान विद्युत ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'स्ट्रीट फाइटर' में निभाए जा रहे धलसिम के किरदार को लेकर भी कई बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि बचपन में उनका ज्यादा ध्यान वीडियो गेम्स पर नहीं, बल्कि खेल-कूद और फिजिकल एक्सरसाइज पर रहता था।

बचपन से खेलों और फिटनेस में दिलचस्पी

विद्युत का मानना है कि बचपन से खेलों और फिटनेस में दिलचस्पी ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि 'स्ट्रीट फाइटर' जैसे किरदार के लिए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत की है।

उन्हें अपना सिर मुंडवाने की जरूरत नहीं पड़ी

इस फिल्म में काम करने के अनुभव को उन्होंने बेहद खास बताया। विद्युत को इस प्रोजेक्ट में WWE के कई रेसलर्स और इंटरनेशनल सिनेमा के बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। विद्युत ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर ने उनके पुराने काम को देखने के बाद उन्हें 'धलसिम' के किरदार के लिए चुना था। किरदार के लुक को लेकर एक समय उनके सामने सिर मुंडवाने का ऑप्शन भी था। हालांकि, मेकर्स ने बेहतरीन प्रोस्थेटिक्स के जरिए उनका ये लुक तैयार किया जिसकी वजह से उन्हें अपना सिर मुंडवाने की जरूरत नहीं पड़ी।

'स्ट्रीट फाइटर' भारत में 16 अक्टूबर 2026

एक्टर के मुताबिक, यह किरदार उनके लिए सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से खुद को ऐसे रोल के लिए तैयार करते आए हैं। फिल्म में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग, रोमन रेंस यानी जो अनोआई, डेविड डेस्टमालचियन, कोडी रोड्स, एरिक आंद्रे, एंड्रयू शुल्ज, जेसन मोमोआ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 'स्ट्रीट फाइटर' भारत में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी, जो अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बुनी गई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जो भंवर पैदा किया उसे अब सभी जान चुके हैं। फिल्म महज 2 करोड़ की…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान अपने पुश्तैनी गांव को याद कर भावुक हो गए। इस…
 06 October 2026
मलयालम स‍िनेमा की एक्‍ट्रेस गायत्री सुरेश ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 34 साल की गायत्री इन दिनों दिग्गज एक्टर मोहनलाल के शो 'बिग बॉस 8 मलयालम' को लेकर…
 06 October 2026
आदित्य धर और यामी गौतम मुंबई नहीं छोड़ रहे हैं। जी हां, बीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बॉलीवुड के इस 'धुंरधर' कपल ने मुंबई छोड़,…
 06 October 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान करीब 7 महीने बाद सार्वजनिक रूप से देखे गए हैं। मंगलवार, 05 अक्‍टूबर को मौका था अरबाज खान…
 05 October 2026
बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त ने यह कहकर ऑनलाइन बहस छेड़ दी थी कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। एक्टर ने यह बात गांधी जयंती पर…
 05 October 2026
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना…
 05 October 2026
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, वहीं इस वीकेंड फिल्म का असर नीम करोली बाबा के कैंची धाम…
 05 October 2026
पीयूष मिश्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह को घेरा…
Advt.