पीयूष मिश्रा का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह को घेरा है। बता दें कि हाल ही में CJP ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें बॉलीवुड के कुछ सितारों में भी हिस्सा लिया और उनमें से एक नसीरुद्दीन शाह भी थे। अब इसके बाद एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को निशाने पर लिया है और CJP फाउंडर अभिजीत दिपके से उनकी मुलाकात का जिक्र करते हुए देश के सच्चे हीरो पायलट स्मित मच्छर को लेकर चुप्पी पर खुलकर भड़के हैं जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर प्लेन में सवार सभी 174 लोग सुरक्षित बाहर निकला।पीयूष मिश्रा ने एक वीडियो शेयर कर दुबई की फ्लाइट में 170 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मिथ मच्छर की तारीफ करने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर मुंह खोलने की उनसे मांग की है। कहने का अंदाज जरा तीखा है और चुभने वाला भी। आइए जानते हैं इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह को वे क्या सीख देते दिख रहे हैं।पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर दागे गरमागरम सवाल
पीयूष मिश्रा कहते नजर आ रहे हैं, 'नसीर साहब, मैं पीयूष मिश्रा हूं। मैं आपका पुराना जानकार। आप अभिजीत दिपके से मिले, बड़ा अच्छा लगा। अभी सर एक हादसा हुआ है कि तेल अवीव को दुबई से जाने वाली फ्लाइट 1073, जो दुबई से फ्लाइट है इसमें मिस्टर स्मित मच्छार ने कमाल किया, करीब 180 लोगों की जान बचाई। इसपर भी थोड़ा सा कॉमेंट कीजिए, बधाइयां दीजिए अच्छा लगेगा बेचारे शरीफ आदमी हैं और जिन 180 लोगों की जान बचाई हैं उनको भी अच्छा लगेगा।'
पीयूष मिश्रा बोले- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मेसेज भेजिए सर
पीयूष मिश्रा ने आगे कहा, 'दूसरी बात ये है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मेसेज भेजिए सर, वहां पर भी बच्चे पढ़ते हैं सर। वहां पर भी बड़ा खतरनाक हादसा हुआ है, घमासान हुआ है। लड़कियों के बाल पकड़कर तोड़ा गया है पुलिस के द्वारा। घमासान हुआ है, आगजनी हुई है। आप बोल रहे थे न जितना नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) और FTII में नहीं सिखाया है उतना बच्चों ने सिखाया है। तो मुझे ये स्टेटमेंट मेरी समझ में नहीं आया एक्चुअली। बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए ये मुझे मालूम नहीं। हां, मिलें तो खुलासा कीजिएगा इसका लेकिन वहां पर भी उतना ही खतरनाक हादसा हुआ है। तो कृपया वहां पर भी जरा बच्चों को संवेदना दे दीजिए, एक मेसेज भेजिए उनके लिए।'
'झारखंड के लिए मैंने आपसे एक मदद मांगी थी, नज्म नहीं'
नसीरुद्दीन शाह पर एक और भीगा वार करते हुए पीयूष मिश्रा बोले, 'तीसरा ये कि, झारखंड के लिए मैंने आपसे एक मदद मांगी थी सर तो आपके पाकिस्तानी किसी शायरा की नज्म भेज दी थी। माफ कीजिएगा सर, हां शायर की नज्म नहीं चाहिए बल्कि वहां पर आटा चाहिए था, दाल चाहिए थी, रोटी चाहिए थी, वहां पर गुड़ चाहिए था लिट्टी और चोखा चाहिए था। उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था।'पीयूष मिश्रा बोले- इतनी भयंकर नज्म थी कि मेरी समझ नहीं आई
पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को जुबानी लताड़ लगाते हुए कहा है, 'वहां पर उनको कोई पाकिस्तानी शायरी की, अफगानिस्तानी शायरी की या रोमन शायरी की ये सब नहीं चाहिए, इतनी भयंकर नज्म थी कि मेरी समझ नहीं आई, इतनी खतरनाक उर्दू थी तो वहां झारखंड के लोगों को क्या समझ आएगी। ठीक है सर, धन्यवाद करता हूं। अब आप जब भी कोई स्टेटमेंट देंगे, पीयूष मिश्रा का जवाब मिलेगा आपको। धन्यवाद सर- आपका ताबेदार, आपका बच्चा, पीयूष मिश्रा। इन्कलाब जिंदाबाद।'