राजौरा को सुपरसीड कर वर्णवाल को ब्यूरोक्रेसी की कमान:वर्णवाल मप्र के नए मुख्य सचिव, अनुराग नीति आयोग के सीईओ

Updated on 23-07-2026 12:07 PM
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड करते हुए उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। वर्णवाल गुरुवार को पदभार संभालेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति जनवरी 2027 में है।

वहीं, मौजूदा मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार शाम आदेश जारी किए। अनुराग का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

बता दें कि मुख्य सचिव के तौर पर अनुराग को पिछले साल अगस्त में ही सीधे एक साल का एक्सटेंशन मिला था। उनका कार्यकाल अगस्त 2026 में पूरा हो रहा था।

सबसे ज्यादा चार साल सीएमओ में पीएस रहे वर्णवाल वर्णवाल एक ऐसे अधिकारी हैं जो भाजपा सरकार में 20 नवंबर 2015 से 30 अप्रैल 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो डेढ़ साल तक तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रमुख सचिव रहे। दिल्ली प्रतिनियुक्ति के दौरान कमलनाथ के प्राइवेट सैक्रेटरी भी रहे।

आदेश से पहले ही वर्णवाल को सीएम हाउस ले गए अनुराग

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जुलाई के पहले सप्ताह में ही नए सीएस के नाम पर मंथन शुरू कर दिया था। केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद वर्णवाल के नाम पर सहमति बनी। अनुराग जैन से भी राय ली गई। उन्होंने भी नाम का समर्थन किया।
  • बुधवार को अनुराग ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई-टी रखी थी। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अफसरों का आभार जताते हुए कहा कि आपसे खूब काम लिया। कई बार आप लोग कहते थे, और क्या-क्या कराएं... पर कई अहम बिल पास हुए और पदोन्नतियां भी पूरी हो सकीं।’
  • शाम को केंद्र से नियुक्ति आदेश जारी होते ही अनुराग खुद वर्णवाल को साथ लेकर सीएम निवास पहुंचे। दोनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
  • तबादला सूची जल्द... वर्णवाल के पास स्वास्थ्य विभाग के एसीएस का जिम्मा था। अब वे सीएम से चर्चा करके तय करेंगे कि स्वास्थ्य का जिम्मा किसे दिया जाए। जल्द आईएएस के फेरबदल की सूची जारी हो सकती है।

राजौरा तीसरी बार चूके, मंत्रालय से बाहर जाएंगे

  • डॉ. राजेश राजौरा लगातार तीसरी बार मुख्य सचिव नहीं बन सके। सितंबर 2024 में अनुराग जैन की सीएस पद पर नियुक्ति और अगस्त 2025 में एक साल के एक्सटेंशन के समय भी राजौरा ही प्रमुख दावेदार थे। इस बार भी उनका नाम सबसे आगे माना जा रहा था।
  • राजौरा मई 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। उनसे जूनियर वर्णवाल के सीएस बनने के बाद अब उनकी मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग की संभावना है। उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा मंडल या कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
  • 1991 बैच में मनोज गोविल वर्णवाल से वरिष्ठ हैं, पर वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनके बाद इसी बैच के मनु श्रीवास्तव प्रदेश में अपर मुख्य सचिव हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.