वैभव सूर्यवंशी के साथ ऑस्ट्रेलिया में चीटिंग... बल्ले से टच भी नहीं हुई गेंद और अंपायर ने खड़ी कर दी उंगली, मचा बवाल

Updated on 08-10-2025 02:23 PM
नई दिल्ली: युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के बाद अब दुनियाभर में बवाल मचाना शुरू कर दिया है। सीमित ओवर क्रिकेट के बाद वैभव टेस्ट क्रिकेट में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की अंडर 19 टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में भिड़ रही है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को अंपायर ने गलत आउट दे दिया, जिसके बाद बवाल मच गया।

अंपायर ने दिया वैभव सूर्यवंशी को गलत आउट

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट मैच में विवादास्पद तरीके से आउट दिए जाने पर हैरानी हुई। 14 साल के इस खिलाड़ी ने अंपायर को साफ तौर पर दिखाया कि उनके बल्ले और गेंद के बीच काफी फासला था। वैभव चार्ल्स लैचमंड की गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

नाराज नजर आए वैभव सूर्यवंशी

यह घटना तब हुई जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच चल रहा था। वैभव सूर्यवंशी जो पहले मैच में 86 गेंदों पर 113 रन बनाकर भारत को पारी और 58 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके थे। इस बार भी वैभव 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बना चुके थे। लेकिन चार्ल्स लैचमंड की गेंद पर उन्हें आउट दिया गया। वैभव ने अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई और साफ तौर पर दिखाया कि गेंद और बल्ले के बीच फासला था। जिसके बाद वैभव काफी नाराज नजर आए थे

वैभव ने किया ऑस्ट्रेलिया में कमाल

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर धूम मचा दी है। यूथ वनडे में तेज पारियां खेलने के बाद उन्होंने यूथ टेस्ट में शतक भी जड़ा। यह वही खिलाड़ी है जिसने 12 साल की उम्र में अपना पहला फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था, 13 साल की उम्र में आईपीएल में उन्होंने जमकर बवाल काटा। फिर पुरुषों के टी20 में सबसे कम उम्र में 35 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रचा था। इसी साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.