वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर कूटा, तूफानी फिफ्टी से कंगारुओं की उड़ाई धज्जियां

Updated on 24-09-2025 03:20 PM
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए भारत की अंडर-19 टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी धूम मचा रहे हैं। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। टीम इंडिया के लिए वैभव ने 68 गेंद में 70 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में वैभव ने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए। वैभव की ये पारी उस समय आई जब टीम इंडिया ने बिना कोई रन बनाए कप्तान आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद वैभव ने तीसरे नंबर बल्लेबाजी करने उतरे विहान मल्होत्रा के साथ मिलकर 116 रनों की शतकीय साझेदारी की।

बता दें कि वैभव पहले यूथ वनडे में कुछ ज्यादा प्रभावी नहीं रहे थे। सीरीज के पहले मैच में वह सिर्फ 38 रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उनका बल्ला जमकर गरजा था। यूथ वनडे से पहले वैभव सूर्यवंशी इसी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर यूथ टेस्ट मुकाबले में अपने बल्ले से कमाल की बल्लेबाजी कर सनसनी मचाई थी।
विहान और अभिज्ञान ने भी किया कमाल
वैभव सूर्यवंशी की इस दमदार शतकीय पारी के बदौलत ही टीम इंडिया 49.4 ओवर में 300 रन का स्कोर खड़ा किया। वैभव के अलावा टीम इंडिया के लिए विहान ने भी 70 रनों का योगदान दिया। विहान ने अपनी इस पारी में 74 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं टीम इंडिया के लिए मैच में अभिज्ञान कुंडू ने भी 5 चौके और 2 छक्के साथ 64 गेंद में 71 रनों की खेली
वहीं गेंदबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विल बायरोम ने 47 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान यश देशमुख ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, केसी बार्टन, हेडन शिलर, जॉन जेम्स और आर्यन शर्मा ने 1-1 विकेट निकाला। भारतीय टीम तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना चुकी है। भारत की अंडर-19 टीम ने 21 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.