अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को झटका, फेसबुक ने हटाए उनके प्रचार विज्ञापन

Updated on 23-06-2020 05:26 AM
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे चुनाव प्रचार अभियान में प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे है।  ऐसे में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश के उप राष्ट्रपति माइक पेंस के उन प्रचार विज्ञापनों को हटा दिया है, जिनमें लाल रंग के उल्टे त्रिकोण को इस्तेमाल किया गया था। इस संकेत का इस्तेमाल नाजियों ने राजनीतिक कैदियों, साम्यवादियों और हिरासत केंद्रों में बंद अन्य लोगों के लिए किया था। कंपनी की सुरक्षा नीति प्रमुख नैथेनियल ग्लीचर ने प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति के समक्ष विज्ञापन हटाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फेसबुक घृणा फैलानी वाली विचारधारा से जुड़े किसी भी संकेत को दिखाने की अनुमति तब तक नहीं देता, ‘जब तक कि वह किसी संदर्भ के साथ या निंदा करने के लिए इस्तेमाल न किया जाए।’ ग्लीचर ने कहा, ‘जब इन दोनों में से किसी भी मकसद से संकेत का इस्तेमाल नहीं किया जाता, तो हम इसे फेसबुक मंच पर दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं और हटा देते हैं। हमने इस मामले में भी यही किया और जहां कहीं भी इस संकेत का इस्तेमाल किया जाएगा, हम इसी तरह के कदम उठाएंगे।’
इस विज्ञापन को बुधवार को जारी किया गया था। ट्रंप के प्रचार अभियान के संपर्क निदेशक टिम मुर्तो ने कहा कि लाल रंग के इस त्रिकोण का इस्तेमाल ‘एंटीफा’ ने किया था, इसलिए इसका इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि यह संकेत ‘एंटी-डिफेमेशन लीग’ में घृणा फैलाने वाले संकेतों की सूची में शामिल नहीं है। एंटीफा शब्द का इस्तेमाल धुर वामपंथी सोच रखने वाले उन लोगों के लिए किया जाता है, जो किसी संगठनात्मक ढांचे से नहीं बल्कि विचारधारा से बंधे होते हैं। ट्रंप ने अमेरिका में हाल के विरोध प्रदर्शनों में भड़की हिंसा के लिए एंटीफा को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के पास इस संबंध में सबूत न के बराबर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.