संपत्ति विवाद में चाचा पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Updated on 22-12-2025 12:10 PM

रायपुर। जिले के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर 2025 को संपत्ति विवाद के चलते एक गंभीर और हृदयविदारक घटना सामने आई। नेहा देवांगन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि उनके पति जीवन देवांगन पर उनके भतीजे सुभाष देवांगन ने जेठ राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन के सहयोग से धारदार हथियार से हमला किया।पुलिस के अनुसार, संयुक्त पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुभाष देवांगन इस बात से नाराज था कि उसके चाचा जीवन देवांगन ने संयुक्त घर को बेचने के लिए अग्रिम राशि ले ली थी। इसी आक्रोश में सुभाष ने चाकू से जीवन देवांगन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गर्दन, पेट, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी द्वारा चाकू से हमला करते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर सुभाष देवांगन को गिरफ्तार किया और हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस मामले में जेठ राजू उर्फ राजेंद्र देवांगन ने खुद को निर्दोष बताते हुए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। फिलहाल राजू फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने जिले में सड़क सुरक्षा एवं नशा नियंत्रण को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होने…
 30 April 2026
सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य व्यापक स्तर पर सुचा प से जारी है। कुछ समाचार पत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण बंद होने संबंधी खबरें प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने…
 30 April 2026
सुकमा। नीति आयोग के प्रतिनिधि चंद्र शेखर चेरुकू ने सुकमा जिले का दौरा किया। इस दौरान कोंटा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों…
 30 April 2026
सूरजपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से…
 30 April 2026
सूरजपुर, आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना…
 30 April 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले का…
 30 April 2026
सूरजपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जनगणना कार्य…
Advt.