उचित मूल्य दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्रों के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर जताई अप्रसन्नता

Updated on 30-04-2026 12:33 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना तथा शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों को बीपीएल दर पर प्रदाय खाद्यान्न एवं भोजन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक से पूर्व आयोग के दल ने जिले की विभिन्न उचित मूल्य दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय आश्रमों का औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

उचित मूल्य दुकानों के निरीक्षण में मिली अनियमितताएं::

आयोग के दल ने भैयाथान विकासखंड की ग्राम पंचायत परसिया, ओडगी नगर एवं विकासखंड की ग्राम पंचायत खर्रा तथा सूरजपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पतरापारा की उचित मूल्य दुकानों की सघन जांच की। निरीक्षण के दौरान ओडगी विकासखंड की 02 दुकानों तथा भैयाथान एवं सूरजपुर विकासखंड की 1-1 दुकान में पाए गए चावल की गुणवत्ता पर आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने अप्रसन्नता व्यक्त की और चावल के लिए गए सैंपल की शीघ्र जांच कराने के निर्देश दिए।

ओडगी की दुकान में मिली बड़ी अनियमितता::

ओडगी नगर की उचित मूल्य दुकान में निरीक्षण के दौरान चावल का स्टॉक लगभग 400 बोरा अधिक पाया गया। साथ ही गंभीर अनियमितता यह सामने आई कि दुकान संचालक द्वारा हितग्राहियों से 03 महीने के चावल हेतु अंगूठा लगवाकर मात्र 01 माह का ही चावल वितरित किया जा रहा था। इस पर आयोग के अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए दुकान संचालनकर्ता एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने तथा संबंधित हितग्राहियों को शेष 02 माह का चावल तुरंत वितरित करने के निर्देश दिए।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश::

समीक्षा बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने जिले की समस्त उचित मूल्य दुकानों को प्रतिदिन समय पर खोलने, सभी आवश्यक सूचनाओं को प्रदर्शित करने, नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा प्रत्येक माह समय पर एवं निर्धारित गुणवत्ता के खाद्यान्न के भंडारण के निर्देश दिए। जिले की 28 ऑफलाइन दुकानों के नियमित निरीक्षण तथा 03 पहुंचविहीन दुकानों तक सड़क और पुल/पुलिया निर्माण कराकर इन्हें बारहमासी नियमित खाद्यान्न भंडारण के योग्य बनाने के निर्देश भी दिए गए। राज्य शासन के निर्देशानुसार 03 माह के खाद्यान्न भंडारण की समीक्षा कर शेष चावल को शीघ्र भंडारित कर वितरण हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक हितग्राही को अनिवार्य रूप से माह अप्रैल से जून तक का 03 माह का चावल एकमुश्त वितरित करने के निर्देश भी दिए गए। जिले में ई-केवायसी हेतु शेष सभी 42,000 सदस्यों की यह कार्यवाही विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर की गड़बड़ी पर सख्ती::

आयोग के दल ने ओडगी विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र इंदरपुर एवं खर्रा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र खर्रा में निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता द्वारा 5 बच्चों की उपस्थिति बताई गई, जबकि पोषण ट्रैकर में 20 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। इस गंभीर विसंगति पर आयोग के अध्यक्ष ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सुपरवाइजर एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा पोषण ट्रैकर में सही उपस्थिति की जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही गलत जानकारी दर्ज करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने, केंद्रों को स्टील के प्रेशर कुकर शीघ्र प्रदाय करने, सामग्री की स्टॉक सूची अद्यतन रखने तथा शिकायत हेतु खाद्य विभाग के कॉल सेंटर की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास भोजन व्यवस्था पर निर्देश :

आयोग के अध्यक्ष ने जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत प्रति डाइट खाद्यान्न, दाल, सब्जी आदि की मात्रा प्रदर्शित करने तथा इसके सही क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों में दोनों समय के भोजन में अनिवार्य रूप से दाल प्रदाय करने, प्रति डाइट खाद्यान्न, दाल, खाद्य तेल एवं सब्जी की निर्धारित मात्रा को भोजन कक्ष में प्रदर्शित एवं क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को लंच समय के लिए पृथक से भोजन टिफिन/लंच बॉक्स प्रदाय करने के निर्देश भी दिए गए। समस्त छात्रावासों में सामग्री रजिस्टर अद्यतन रखने तथा खाद्य विभाग के कॉल सेंटर को स्थाई रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.