ज्वालामुखी की राख में छिपा है खजाना, एक मेटल ऐसी जिसकी कीमत सोने से दोगुनी
Updated on
25-11-2025 01:44 PM
नई दिल्ली: इथियोपिया के ज्वालामुखी हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) की राख भारत तक आ गई है। यह ज्वालामुखी 12 हजार साल बाद रविवार को अचानक फट गया था। इसकी राख लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान के बाद इथियोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई है। ज्वालामुखी का गुबार देश के कई राज्यों के आसमान पर फैल गया है। इसे देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। ज्वालामुखी की राख जहां सेहत के लिए हानिकारक होती है तो वहीं इसमें 'खजाना' छिपा होता है।
दरअसल, ज्वालामुखी की राख में कई महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। वहीं इसमें एक धातु तो ऐसी है जिसकी कीमत सोने से दोगुनी है और धरती पर बहुत कम पाई जाती है। इसका नाम रोडियम (Rhodium) है। ज्वालामुखी की राख में सोने और चांदी के साथ एल्यूमीनियम, आयरन, कॉपर, जिंक, निकिल आदि मेटल भी होती हैं। हालांकि ज्वालामुखी की राख में यह कोई भी मेटल मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती। लेकिन राख को प्रोसेस किया जाए तो इन मेटल का अलग किया जा सकता है।
ये मेटल छिपी हैं राख में
ज्वालामुखी की राख मुख्य रूप से सिलिकेट खनिजों से बनी होती है। इसमें कई तरह की मेटल पाई जाती है। इनमें आयरन (Fe), मैग्नीशियम (Mg), पोटेशियम (K), लेड (Pb), कैडमियम (Cd), आर्सेनिक (As), कॉपर (Cu) आदि प्रमुख हैं। इनके अलावा इसमें सोने और चांदी की भी कुछ मात्रा मौजूद होती है। हालांकि राख में कौन सी धातु कितनी मात्रा में होगी, यह ज्वालामुखी की मैग्मा केमिस्ट्री और विस्फोट के प्रकार पर निर्भर करता है।
यह है महंगी धातु
ज्वालामुखी की राख में दुनिया की सबसे महंगी धातुओं में शामिल रोडियम भी पाई जाती है। हालांकि यह राख में विभिन्न मेटल के साथ मिली होती है जिसे अलग करना यानी प्रोसेस करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इसका इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने और ज्वेलरी को चमकाने में भी किया जाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल कार आदि जगह पर हवा को साफ करने में भी होता है। रोडियम की कीमत सोने से करीब दोगुनी है। अभी 10 ग्राम रोडियम की कीमत करीब 2.32 लाख रुपये है। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है।
काफी खतरनाक होती है राख
ज्वालामुखी की राख में बेशक कीमत मेटल छिपे हों, लेकिन इसमें छिप खतरनाम मेटल को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता। इनमें लेड, कैडमियम, आर्सेनिक, मर्करी आदि शामिल हैं। ये मेटल ऐसी हैं जो इंसान के लिए जानलेवा हो सकती हैं। राख के साथ सांस के जरिए ये शरीर में चली जाती हैं और इंसान को बीमार बना सकती हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…