रूस में यूं ही नहीं घुसी यूक्रेन की सेना, जेलेंस्की ने बनाया है पुतिन को हराने का बड़ा प्लान! बताई अपनी 'विजय योजना'

Updated on 28-08-2024 01:53 PM
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों का घुसकर आक्रमण करना एक विजय योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह इस योजना को अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के सामने पेश करेंगे। मंगलवार को जेलेंस्की ने कहा कि योजना की सफलता राष्ट्रपति जो बाइडन पर निर्भर करेगी। साथ ही इस बात पर भी कि योजना में जो है वह अमेरिका यूक्रेन को देगा या नहीं और क्या कीव इस योजना का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र होगा या नहीं। उन्होंने कहा कि वह इस योजना को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप को भी दिखाएंगे। जेलेंस्की ने कहा कि यह कुछ लोगों के लिए बहुत महत्वाकांक्षी लग सकता है, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है।

रूस के 1294 वर्ग किमी क्षेत्र पर कब्जा

अगस्त की शुरुआत में यूक्रेन की सेना ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए रूस के कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी। अभी तक रूस उन्हें पीछे हटाने में नाकाम रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के कीव के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने कहा कि यूक्रेन ने अब तक 1294 वर्ग किलोमीटर रूसी क्षेत्र और 100 बस्तियों पर नियंत्रण स्थापित किया है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

यूक्रेन का कब्जे का इरादा नहीं

जनरल सिरस्की ने आगे कहा कि यूक्रेन का इस क्षेत्र पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है और घुसपैठ का एक मकसद रूस की सेना को पूर्वी यूक्रेन में अपने स्वयं के आक्रमण से दूर करना था। इसी मंच पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुलासा किया कि यूक्रेन ने हाल ही में घरेलू स्तर पर निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया था। उन्होंने सफल परीक्षण के लिए देश के रक्षा उद्योग को बधाई दी, लेकिन मिसाइल के बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की

यूक्रेन ने अमेरिका से मिली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल रूस के खिलाफ किया है, लेकिन वह पश्चिमी सहायता पर निर्भरता कम करने के लिए सैन्य हथियारों को घरेलू स्तर पर विकसित करने के लिए काम कर रहा है। हालांकि, अभी वह रूस से लड़ने के लिए ज्यादातर विदेश से सैन्य आपूर्ति पर निर्भर है। जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने हाल ही में पश्चिमी देशों से हासिल F-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल रूस की मिसाइलों को रोकने में किया है। साथ ही उन्होंने अधिक विमानों की आवश्यकता बताई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.