ईरान की जंग ट्रंप के लिए बनी मुसीबत, अब तक 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट बर्बाद, अमेरिकी सेना को बड़ा झटका

Updated on 20-03-2026 12:56 PM
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों का नुकसान उठाना पड़ा है। इन 10 रीपर स्ट्राइक ड्रोन हैं, जिन्हें ईरान ने निशाना बनाया है। इसके अलावा आधे दर्जन अन्य विमान हमलों या दुर्घटनाओं में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। अमेरिका को सबसे बड़ा झटका शुरुआती दिनों में ही लगा, जब तीन F-15 लड़ाकू विमान कुवैत में फ्रेंडली फायर में गिरा दिए गए।

अमेरिकी एयर टैंकर क्रैश

इसके बाद एक अमेरिकी एयर टैंकर KC-135 अभियान के दौरान इराक में क्रैश हो गया। इस हादसे में एयर टैंकर पर सवार चालक दल के सभी 6 सदस्य मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सलमान एयर बेस पर खड़े 5 अन्य विमानों को उस समय नुकसान पहुंचा, जब ईरानी मिसाइल ने सैन्य अड्डे पर हमला किया।

रीपर ड्रोन बने ईरान का निशाना

ब्लूमबर्ग न्यूज ने मामले से परिचित एक व्यक्ति के हवाले से बताया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने अब तक केवल बिना चालक वाले रीपर ड्रोन को ही निशाना बनाया है। इसमें कम से कम 9 हवा में ही नष्ट हो गए। इसके अलावा जॉर्डन के एक एयरफील्ड पर एक रीपर ड्रोन बैलिस्टिक मिसाइल की चपेट में आ गया था।

F-35 को भी ईरान ने बनाया निशाना

इस बीच CNN ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि अमेरिका के सबसे एडवांस कहे जाने वाले F-35 फाइटर जेट ने मध्य पूर्व में एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। इसे कथित तौर पर ईरान ने निशाना बनाया था। रिपोर्ट में सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पायलट की हालत स्थिर है।
जंग के दौरान मिलिट्री एयरक्राफ्ट का नुकसान अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किल बढ़ा सकता है। अमेरिका को इतना नुकसान लीबिया में अपने चार महीने के ऑपरेशन के दौरान भी नहीं हुआ था। 2011 में लीबिया में सैन्य हस्तक्षेप के दौरान केवल तीन मिलिट्री एयरक्राफ्ट के नुकसान की रिपोर्ट मिली थी, जिसमें एक अमेरिकी नेवी का ड्रोन था।

अमेरिकी एयरक्राफ्ट को क्यों ज्यादा नुकसान?

एक्सपर्ट का कहना है कि ऑपरेशन को बड़े पैमाने पर चलाया जाना शायद ज्यादा नुकसान की वजह हो सकता है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे युद्ध में हुए नुकसान के आकलन पर चर्चा नहीं करेंगे। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिकी विमानों को नुकसान पहुंचा है। इसके पहले साल 2025 में यमन के हूथी विद्रोहियों ने कई अमेरिकी रीपर ड्रोन को मार गिराया था। हूथी विद्रोहियों को ईरान से हथियार और प्रशिक्षण मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान…
 26 February 2026
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई।…
 26 February 2026
ओटावा: करीब दो साल तक मुश्किल में रहे भारत और कनाडा के रिश्ते अब नए ट्रैक पर आते दिखाई दे रहे हैं। कनाडा ने अपने रुख में बड़ा बदलाव दिखाते हुए…
 26 February 2026
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात का 2.5 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वह UAE के साथ कर्ज को…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं, जहां दोनों देशों के अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की घोषणा करने…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की…
 25 February 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव में यूक्रेन में पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम…
 25 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने…
 24 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इजरायल की संसद में घमासान मचा हुआ है। इजरायल में विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे नेसेट (इजरायल की…
Advt.