रूस के सीरिया छोड़ते ही यूक्रेन की विद्रोहियों से दोस्ती:यूक्रेनी विदेश मंत्री ने जुलानी से की मुलाकात, जेलेंस्की बोले- हम वहां स्थिरता लाएंगे

Updated on 01-01-2025 02:37 PM

सीरिया में असद के भागने और रूस का दबदबा खत्म होने के बाद यूक्रेन वहां एक्टिव हो गया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंद्री सिबिहा ने सोमवार को सीरियाई विद्रोहियों के नेता अबु मोहम्मद अल जुलानी से मुलाकात की।

इसके बाद सीरिया के विदेश मंत्री असद हसन अल शिबानी ने कहा कि वे यूक्रेन के साथ रणनीतिक साझेदारी चाहते हैं। शिबानी ने कहा, "सीरिया और यूक्रेन के लोगों ने एक तरह के कष्ट झेले हैं।"

वहीं, यूक्रेन ने वादा किया है कि वे सीरिया में पहले से ज्यादा सहायता सामग्री भेजेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, "सालों तक रूस की दखलंदाजी के बाद हम सीरिया में स्थिरता लाने में मदद कर सकते हैं।" इससे पहले यू्क्रेन ने शुक्रवार को सीरिया में 500 टन अनाज भेजने की घोषणा की थी।

सीरिया में पहली बार महिला सेंट्रल बैंक की हेड बनी 

असद के देश छोड़ने के बाद से सीरिया कई तरह के बदलावों से गुजर रहा है। विद्रोहियों के समर्थन वाली सरकार ने पहली बार एक महिला को देश के सेंट्रल बैंक का हेड बनाया है।

मयासा सैबरिन देश की पहली महिला गवर्नर होंगी। उनके पास फाइनेंशियल सेक्टर में काम करने का 15 साल का अनुभव है।

असद के भागने से सीरिया में कैसे खत्म हुआ रूस-ईरान का दबदबा 

पश्चिमी एशिया में सीरिया रूस का सबसे भरोसेमंद पार्टनर था। 2011 में बशर के खिलाफ विद्रोह के बाद से ही रूस और ईरान ने बशर को हर तरह की सैन्य, आर्थिक व रणनीतिक मदद देता रहा है।

2016 में सीरिया में असद रूस और ईरान के समर्थन से ही ताकतवर हुए। उन्होंने अलेप्पो पर कब्जे के बाद हमा और होम्स जीत लिया।

2022 में यूक्रेन में जंग शुरू हो गई और रूस वहां व्यस्त हो गया। इसके चलते रूस ने अपने सैनिकों को सीरिया से निकाल लिया।

फिर 2023 में इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हुई। नतीजा ये हुआ कि ईरान और हिजबुल्लाह जो सीरिया में असद की मदद कर रहे थे वे अब उन पर ध्यान नहीं दे पाए।

हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह कमजोर हो गया। इसी का फायदा उठाकर जुलानी ने सीरियाई सेना पर हल्ला बोल दिया और 11 दिन में राष्ट्रपति का तख्तापलट कर दिया।

अब हालात बदल गए हैं, अमेरिका ने जुलानी पर रखा 85 करोड़ का ईनाम हटा लिया है, आतंकियों की सूची में शामिल होने के बावजूद अमेरिका जुलानी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहा है। अमेरिका ने सिर्फ इतना कहा है कि वे सीरिया में शांति चाहते हैं।

'मिडिल ईस्ट आई' की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सरकार नहीं चाहती कि तुर्किये, सीरिया को पूरी तरह से कंट्रोल करे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका, HTS के सीधे संपर्क में है। ब्लिंकन ने HTS को अलकायदा से सबक लेने की भी चेतावनी दी।

वहीं, सीरियाई विद्रोहियों के लीडर ने सऊदी अरब से नजदीकियों के संकेत दिए हैं। जुलानी ने कहा है कि सीरिया के भविष्य बनाने में सऊदी का अहम रोल होगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.