यूक्रेन का रूस पर 150 से अधिक ड्रोन से हमला:मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया

Updated on 02-09-2024 02:58 PM

यूक्रेन ने शनिवार रात को रूस पर 150 से अधिक ड्रोन से हमला किया। ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इतनी ज्यादा संख्या में ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर भी ड्रोन हमले किए।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक शहर पर 11 ड्रोन से हमला किया गया। इन हमलों में एक ऑयल रिफाइनरी और एक टेक्निकल रूम को निशाना बनाया गया। ऑयल रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद गहरा धुआं उठता नजर आया।

रूसी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन ने 15 प्रांतों में 158 ड्रोन से हमला किया था। उन्होंने कहा कि रूसी एयर डिफेंस ने लगभग सभी ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया। इस हमले में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अभी तक यूक्रेन ने हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रूस ने खारकीव पर मिसाइलें और गाइडेड बम दागे
यूक्रेनी हमले के बाद रूस ने रविवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और गाइडेड बमों की बारिश कर दी। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 47 लोग घायल हुए हैं। इसमें 5 बच्चे भी हैं। हमले में घायल होने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

रूसी हमले में खारकीव की 10 जगहों पर विस्फोट हुए है। 48 घंटों के अंदर ये रूस का दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले शुक्रवार को हुए हमले में यूक्रेन के 6 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक 14 साल की बच्ची भी थी। वहीं 59 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस हमले में एक 12 मंजिला आवासीय इमारत और एक बच्चों का पार्क नष्ट हो गया था। 13 लाख की आबादी वाला ये शहर रूस बॉर्डर से मात्र 25 मील दूर है।

रूस में और अंदर घुसकर हमले करना चाहता है यूक्रेन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अब रूस में और अंदर घुसकर हमले करना चाहते हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इसमें मदद के लिए वे अमेरिका पर दबाव भी बना रहे हैं। जेलेंस्की ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि 30 अगस्त को रूस ने खारकीव पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 6 यूक्रेनियों की मौत हो गई। वहीं 97 लोग घायल हुए।

जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों को तभी रोका जा सकता है, जब यूक्रेन रूस की एयरफील्ड्स और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा। हम हर रोज अपने सहयोगी देशों से इस पर चर्चा कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं।

'यूक्रेन की रक्षा के लिए लंबी दूरी तक हमला करने वाली मिसाइलों की जरूरत'
जेलेंस्की ने कहा, "यूक्रेन के आसमान से रूस के बमों को तभी हटाया जा सकता है, जब हम उन पर हमले तेज कर देंगे। इसके बाद ही रूस जंग खत्म करने और शांति की तरफ कदम बढ़ाएगा। यूक्रेन की रक्षा करने के लिए हमें लंबी दूरी तक हमले में सक्षम मिसाइलों और रूस के खिलाफ इनके इस्तेमाल की इजाजत की जरूरत है।"

जेलेंस्की ने बताया कि उनके प्रतिनिधि इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां यूक्रेन के सहयोगियों के साथ साझा कर चुके हैं। इससे पहले 30-31 अगस्त को यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तेम उमरोव ने वॉशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों और एक्सपर्ट्स से मुलाकात की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.