ट्रंप का टैरिफ खोलेगा ऑटो पार्ट्स बनाने वाली भारतीय कंपनियों की राह, जानें कैसे होगा फायदा
Updated on
31-03-2025 08:38 AM
नई दिल्ली: अमेरिका ने विदेशों में बनी गाड़ियों और ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। मोटर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ यूएसए (MEMA) के अनुसार, ऑटोमोबाइल पर टैरिफ 3 अप्रैल से लागू होंगे जबकि ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ 3 मई 2025 से पहले लागू होंगे। जानकारों का कहना है कि भारत पर शायद ही इसका कोई बुरा असर होगा। ऑटो इंडस्ट्री में 20 साल का अनुभव रखने वाले सुंदरम श्रीनिवासन का कहना है कि ट्रंप का टैरिफ भारतीय ऑटो पार्ट्स कंपनियों के लिए वरदान साबित हो सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया में एक लेख में उन्होंने कहा कि ट्रंप के टैरिफ का भारत पर ज्यादा असर होने की आशंका नहीं है। लेकिन यह अमेरिका को पार्ट्स के बड़े निर्यातकों कनाडा, मैक्सिको, चीन और अन्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
भारत का अमेरिका को ऑटो एक्सपोर्ट लगभग 10 मिलियन डॉलर है। यह जापान के अमेरिका को होने वाले ऑटोमोबाइल निर्यात के मुकाबले बहुत कम है। ऑटोमोबाइल पार्ट्स के मामले में भारत एक मजबूत दावेदार है। भारत अमेरिका को 2.2 अरब डॉलर का निर्यात करता है। यह भारत के कुल ऑटोमोबाइल कंपोनेंट निर्यात का लगभग 30% है। लेकिन अगर इसे सही संदर्भ में देखें, तो यह अमेरिका के कुल ऑटोमोबाइल पार्ट्स आयात का 3% से भी कम है। डोनाल्ड ट्रंप का निशाना यह नहीं है। लेकिन यह अमेरिका को पार्ट्स के बड़े निर्यातकों कनाडा, मैक्सिको और चीन जैसे देशों के लिए एक साइड इफेक्ट हो सकता है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…