ट्रम्प बोले- पुतिन पूरी तरह पागल हो गए:यूक्रेन पर हवाई हमले के बाद कहा- मैं उनसे खुश नहीं, बेवजह लोगों की जान ले रहे

Updated on 26-05-2025 02:01 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पुतिन पूरी तरह पागल हो गए हैं। ट्रम्प ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दिया।

उन्होंने लिखा-

QuoteImage

मैंने हमेशा रूस के व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत अच्छे संबंध रखे हैं, लेकिन उनके साथ कुछ तो हुआ है। वो पूरी तरह पागल हो गए हैं।

QuoteImage

ट्रम्प ने कि वह बेवजह यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। इसमें बहुत से लोग मारे जा रहे हैं। ट्रम्प ने लिखा, "मैंने हमेशा कहा है कि वह यूक्रेन का सिर्फ एक टुकड़ा नहीं, बल्कि पूरा यूक्रेन चाहते हैं, और शायद यह सही साबित हो रहा है, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो इससे रूस का पतन हो जाएगा।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस पर और प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।

ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "जेलेंस्की जिस तरह से बात करते हैं, उससे वह अपने देश का भला नहीं कर रहे। उनके मुंह से निकलने वाली हर बात परेशानियां पैदा करती है, मुझे यह पसंद नहीं है, और बेहतर होगा कि इसे रोक दिया जाए।"

ट्रम्प का यह बयान यूक्रेन पर 3 साल में रूस के सबसे बड़े हवाई हमले के बाद आया है। यूक्रेनी एयरफोर्स के मुताबिक, शनिवार रात रूस ने कीव पर 9 बैलिस्टिक मिसाइलों, 60 क्रूज मिसाइलों और 298 ड्रोन से हमला किया था।

रूस का आरोप- यूक्रेन पुतिन की हत्या करना चाहता था

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हेलिकॉप्टर गिराने की कोशिश की। रूसी वायु सेना के मेजर जनरल यूरी डैशकिन के मुताबिक पुतिन 20 मई को कुर्स्क के दौरे पर गए थे।

डैशकिन ने बताया कि इस दौरान यूक्रेनी एयरफोर्स ने पुतिन के हेलिकॉप्टर पर 46 ड्रोन से हमला किया लेकिन हमने सभी ड्रोन मार गिराया। डैशकिन ने कहा- हमने एक साथ कई ड्रोन का मुकाबला किया और राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की।

यूक्रेन के कब्जे के बाद पहली बार कुर्स्क गए थे पुतिन

कुर्स्क वही जगह है जहां पिछले साल अगस्त में यूक्रेन की सेना ने अचानक हमला किया था और 1100 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था। यह हमला इसलिए बहुत खास था, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी विदेशी सेना ने रूस की जमीन पर हमला किया था।

पुतिन ने इस इलाके का दौरा करते हुए कहा था कि अब इस जमीन पर फिर से रूस का कब्जा हो गया है। उन्होंने यहां पर बारूदी सुरंगें हटाने के लिए और सैनिक भेजने का आदेश भी दिया था, ताकि लोग अपने घर वापस लौट सकें।

हालांकि, यूक्रेन का कहना है कि उसकी सेना अब भी उस इलाके में डटी हुई है और लड़ाई जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सेना कुर्स्क और बेलगोरोड जैसे इलाकों में रूस के खिलाफ अभियान चला रही है।

रूस-यूक्रेन के बीच 614 कैदियों की अदला-बदली

रूस और यूक्रेन ने 24 मई को एक-दूसरे के 307-307 कैदियों की अदला-बदली की। यह तीन साल से जारी जंग में सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली का हिस्सा है।

शनिवार को हुए अदला-बदली की जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर दी। जेलेंस्की ने लिखा- कल और रिहाई होने की उम्मीद है, हमारा लक्ष्य हर एक यूक्रेनी को रूस के कैद से वापस लाना है।

इससे पहले 23 मई को दोनों देशों ने 390-390 कैदियों को रिहा किया था। तीन दिनों में दोनों पक्षों से 1-1 हजार कैदियों को रिहा किया जाना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह अदला-बदली मॉस्को और कीव के बीच शांति समझौते की कोशिशों में नया चरण शुरू कर सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.