ट्रम्प बोले- मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते:संविधान ने उन्हें ऐसा करने से रोका

Updated on 23-12-2024 02:02 PM

डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से विपक्षी नेता आरोप लगा रहे हैं कि इस सरकार में राष्ट्रपति की असल ताकत इलॉन मस्क के पास होगी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आने वक्त में मस्क अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं। ट्रम्प ने इस तरह की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। ट्रम्प का कहना है कि इलॉन मस्क कभी अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन सकते।

अलजजीरा के मुताबिक ट्रम्प ने मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि उनके राजनीति विरोधी लगातार यह झूठ फैला रहे हैं कि इस सरकार में राष्ट्रपति की असल ताकत इलॉन मस्क के पास होगी। मस्क के आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति बनने का भी कोई खतरा नहीं है, क्योंकि संविधान ने उन्हें ऐसा करने से रोका है। अमेरिका के संविधान के मुताबिक सिर्फ अमेरिका में पैदा हुआ अमेरिकी नागरिक ही देश का राष्ट्रपति बन सकता है।

मस्क पर लगा था फंडिंग बिल रोकने का आरोप

पिछले हफ्ते राजनीति उथल पुथल के बीच अमेरिका में अस्थाई फंडिंग बिल पहली बार में संसद से पास नहीं हो पाया था, जिससे 23 लाख कर्मचारियों की सैलरी पर संकट आ गया था। तब कुछ मीडिया आउटलेट्स ने इसके लिए मस्क को दोषी माना था और उन पर देश को बंधक बनाने का आरोप लगाया था। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का भी कहना था कि भले ही ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, लेकिन असली ताकत मस्क के हाथों में आ गई है। हालांकि, सरकारी शटडाउन से कुछ देर पहले ये बिल पास हो गया था।

साउथ अफ्रीका में जन्मे हैं इलॉन मस्क 

दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ है। उनकी मां कनाडा में जन्मी दक्षिण-अफ्रीकी मॉडल हैं, जो 1969 की मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट थीं। उनके पिता एरोल मस्क एक इंजीनियर हैं। उनके माता-पिता 1980 में अलग हो गए थे।

ट्रम्प ने मस्क को दी है DOGE की जिम्मेदारी

मस्क भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति न बन पाएं लेकिन ट्रम्प सरकार ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है। मस्क इस सरकार में विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी यानी DOGE संभालेंगे। इस डिपार्टमेंट का उद्देश्य सरकार के खर्चों को एक तिहाई तक कम करना है। इसके लिए 4 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है। बता दें कि इलॉन मस्क न कभी अमेरिकी सांसद रहे हैं और न ही अभी वे सरकार में अहम पद पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.