ट्रम्प बोले- खामेनेई को अभी नहीं मारेंगे:जानते हैं सुप्रीम लीडर कहां छिपा, ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा

Updated on 18-06-2025 12:47 PM

इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा है। उनके इस दावे से आशंका बढ़ गई है कि क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ इजराइली हमलों में शामिल हो गया है।

ट्रम्प ने मंगलवार रात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर 3 पोस्ट किए। इसमें उन्होंने लिखा, 'अब ईरान के आसमान पर हमारा पूरा कंट्रोल है। हम अच्छे से जानते हैं कि सुप्रीम लीडर कहां छिपा है। उस तक पहुंचना बहुत आसान है, लेकिन हम उसे मारेंगे नहीं। कम से कम अभी तो नहीं।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीसरे और अंतिम पोस्ट में लिखा- अनकंडीशनल सरेंडर (बिना शर्त सरेंडर)। उनके इस पोस्ट से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने ईरान से इजराइल के खिलाफ युद्ध में हथियार डालने की मांग की है।

ईरान का इजराइली मोसाद हेडक्वार्टर पर हमला

ईरान ने मंगलवार को तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया। इसके अलावा मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़ी खुफिया एजेंसी AMAN की बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है।

वहीं, इजराइली हवाई हमले में ईरान के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल अली शादमानी की मौत हो गई है। शादमानी ईरान की खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स यानी सैन्य आपात कमान के हेड थे। उन्होंने 4 दिन पहले ही यह पद संभाला था।

अली शादमानी ने मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह ली थी। इजराइल ने 13 जून को हमले में उनकी हत्या कर दी थी। खतम अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स ईरान की मुख्य सैन्य कमांड यूनिट है। यह युद्ध के वक्त पूरे देश की सैन्य रणनीति और एयर डिफेंस को देखती है।

पिछले 5 दिनों के दौरान इजराइली हमलों में अब तक 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.