ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी दी:कहा- मुस्लिमों ने चुनाव में मुझे रिकॉर्ड वोट दिया, जब तक राष्ट्रपति हूं उनके साथ रहूंगा

Updated on 28-03-2025 01:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी मुसलमानों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

ट्रम्प ने कहा कि पिछले चुनाव में रिकार्ड संख्या में मुस्लिम वोटर्स ने उन्हें वोट दिया था। चुनाव से पहले इस पर कोई यकीन नहीं कर पाता। नवंबर में मुस्लिम समुदाय हमारे साथ था। इसके लिए जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, तब तक आपके साथ रहूंगा।

मिडिल ईस्ट में शांति कायम करने पर भी बोले

ट्रम्प ने कहा कि रमजान के दौरान हर दिन मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं। फिर ईश्वर को धन्यवाद देते हैं, इफ्तार के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। आज व्हाइट हाउस में हम यही करने जा रहे हैं।

ट्रम्प ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप में से किसी को यह पसंद नहीं आए तो इसकी शिकायत न करें। ट्रम्प ने मिडिल ईस्ट में शांति कायम करने के अपनी कोशिशों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां पर उनकी कोशिशों के बाद ही शांति कायम हुई।

व्हाइट हाउस में 120 साल पहले हुई थी पहली बार इफ्तार पार्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार पार्टी दिसंबर 1805 में आयोजित की गई थी। यह आयोजन तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने ट्यूनीशिया के राजदूत सिदी सुलैमान मेली के सम्मान में किया गया था। हालांकि, इसके बाद फिर ये लंबे समय तक बंद रहा।

इसके बाद हिलेरी क्लिंटन ने 1996 में व्हाइट हाउस में पहली आधिकारिक ईद-उल-फितर सेलिब्रेशन की मेजबानी की थी। यह आयोजन मुस्लिम समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम था। हालांकि, यह इफ्तार पार्टी ईद के खत्म होने के बाद हुई थी।

2001 हमले के बाद व्हाइट हाउस में मनी इफ्तार पार्टी

साल 2001 में व्हाइट हाउस में पहली बार रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ था। तब जॉर्ज बुश राष्ट्रपति थे। अमेरिका में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। इसमें 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ गई थी। ठीक ऐसे वक्त में बुश ने व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर का आयोजन किया।

ओबामा के कार्यकाल में शुरू हुई नियमित इफ्तार पार्टी

व्हाइट हाउस में नियमित तौर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन बराक ओबामा के कार्यकाल में 2009 से शुरू हुआ। ओबामा ने 2009 से 2016 तक हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। हालांकि, ट्रम्प ने इस परंपरा को छोड़ दिया। साल 2017 में पद संभालने के बाद उन्होंने इसका आयोजन नहीं किया। इसके एक साल बाद 2018 में व्हाइट हाउस में फिर से इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ।

ट्रम्प ने 2019 में भी इफ्तार पार्टी की दावत दी थी। इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से इफ्तार पार्टी के आयोजन पर रोक लग गई। इस साल यह तीसरा मौका था, जब ट्रम्प ने इफ्तार पार्टी पर दावत दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.