सेना के स्वागत समारोह में शामिल हुए ट्रम्प:पत्नी मेलानिया भी साथ पहुंची, दोनों ने डांस किया

Updated on 21-01-2025 01:36 PM

डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति पद की लेने के बाद सेना के कमांडर-इन-चीफ स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान ट्रम्प की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ पहुंचीं। मंच पर पहुंचने के बाद दोनों ने डांस भी किया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी ऊषा वेंस भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

यहां तीन कार्यक्रम लिबर्टी बॉल, कमांडर-इन-चीफ बॉल और स्टारलाईट बॉल होने हैं। लिबर्टी बॉल के दौरान ट्रम्प ने सभी सैन्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। अपने भाषण में ट्रम्प ने कहा- “आज हम अपने गौरवशाली गणराज्य की शक्ति का जश्न मनाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम उन पुरुषों और महिलाओं का भी सम्मान करें जो हमें सुरक्षित रखते हैं।”

मस्क पर नाजी सैल्यूट करने का आरोप

अमेरिकी मीडिया और सोशल मीडिया में इलॉन मस्क पर नाजी सैल्यूट करने के आरोप लग रहे हैं। सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण के बाद हुई रैली में मस्क शामिल हुए थे। मस्क ने मंच से भाषण भी दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सैल्यूट किया।

मस्क के इस सैल्यूट की तुलना हिटलर के नाजी सैल्यूट से की जा रही है। हिटलर ने इस सैल्यूट का इस्तेमाल 1933 से 1945 तक तीसरे राइख (तीसरा जर्मन साम्राज्य) के दौरान किया था।

ट्रम्प ने बाइडेन के 78 फैसले पलटे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार देर रात शपथ लेने के सिर्फ 6 घंटे के अंदर ही ट्रम्प ने बाइडेन के 78 फैसलों को पलट दिया है। शपथ ग्रहण के बाद ट्रम्प कैपिटल वन एरिना पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों के सामने बाइडेन के फैसलों को पलटने समेत कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए।

ट्रम्प ने थर्ड जेंडर (LGBTQ समुदाय को समानता) से जुड़े बाइडेन के आदेश को पलट दिया है। इसके अलावा पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से अमेरिका को बाहर निकालने का आदेश भी दिया है। ट्रम्प ने अपने पहले कार्यकाल में भी अमेरिका को इस एग्रीमेंट से बाहर किया था, जिसे बाद में बाइडेन ने पलट दिया था।

इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां भी उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए। इनमें 6 जनवरी की हिंसा के दोषियों को माफ और रिहा करने और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर निकालने का आदेश शामिल है।

ट्रम्प 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर नए टैरिफ लागू करेंगे। ट्रम्प ने बताया कि वे पड़ोसियों पर 25% तक टैरिफ लगाएंगे।

नौकरियों में भर्ती और वर्क फ्रॉम होम पर रोक

डोनाल्ड ट्रम्प ने कार्यकारी आदेश जारी कर संघीय नौकरियों में भर्ती पर रोक लगा दी है। हालांकि सेना में होने वाली भर्तियों को इसमें छूट दी गई है।

ट्रम्प ने सभी संघीय कर्मचारियों को ऑफिस आकर काम करने का आदेश दिया है। उनके वर्क फ्रॉम होम पर रोक लगा दी है। ट्रम्प के सहयोगी इलॉन मस्क ने चुनाव के दौरान सिविल सेवकों की संख्या में कटौती और उनके वर्क फ्रॉम होम पर रोक लगाने की बात कही थी।

अपने पहले आदेश में बाइडेन के 78 फैसलों को पलटने के साथ ही क्यूबा को फिर से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की लिस्ट में डाल दिया। बाइडेन ने इसी महीने क्यूबा को इस लिस्ट से बाहर किया था। ट्रम्प ने दवाओं की कीमतों के कम करने वाले आदेश को भी पलट दिया है।

इसके अलावा ट्रम्प ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने वाले आदेश पर भी साइन किए।

कैपिटल हिल हिंसा के 1600 आरोपियों को माफी

ट्रम्प ने पहले कार्यकाल में 6 जनवरी 2021 को हुई कैपिटल हिल हिंसा के करीब 1600 आरोपियों को रिहा करने का फैसला किया है। इनमें 22 साल की सजा काट रहे प्राउड बॉयज ग्रुप के लीडर एनरिक टारियो को भी माफी दी गई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक एनरिक को लुइजियाना की जेल से रिहा कर दिया गया है। एनरिक सबसे ज्यादा सजा पाने वाले लोगों में शामिल थे। दोषियों को रिहा करने के आदेश के बाद बड़ी संख्या में लोग वॉशिंगटन डीसी के जेल के बाहर पहुंचे।

पेरिस एग्रीमेंट और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका बाहर

डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अमेरिका को बाहर कर लिया है। ट्रम्प कोविड-19 के समय से WHO की आलोचना करते रहे हैं। ट्रम्प ने जुलाई 2020 में भी अमेरिका को औपचारिक तौर पर WHO से बाहर कर लिया था।

उन्होंने इसके पीछे कोविड-19 को फैलने से रोकने में WHO की विफलता को वजह बताया है।

ट्रम्प ने चीन के शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले कोर्ट के आदेश को रोकने के लिए आदेश जारी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.