ट्रोलर पीछे ही पड़ गए... जसप्रीत बुमराह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल, मोहम्मद सिराज हैं वजह

Updated on 06-08-2025 01:26 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में बराबरी पर रोक दिया। ओवल के मैदान पर हुए आखिरी मुकाबले को टीम इंडिया ने आखिरी दिन जीता। मोहम्मद सिराज इस मुकाबले में गेंद से जीत के हीरो रहे। उन्होंने इंग्लैंड की चौथी पारी में 5 विकेट लिए। टेस्ट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे थे। बुमराह ने सीरीज में तीन मैच खेले और टीम एक भी नहीं जीत पाई। जिन दो मैचों में बुमराह बाहर रहे, भारत दोनों में विजेता रहा।

जसप्रीत बुमराह ने किया पोस्ट

जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के 3 मैचों में 14 बल्लेबाजों को आउट किया। दो बार उन्होंने पारी में 5 विकेट झटके। सीरीज खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने 5 फोटो डाले और कैप्शन में लिखा, 'हम एक बेहद प्रतिस्पर्धी और रोमांचक टेस्ट सीरीज से बेहतरीन यादें लेकर आए हैं! आगे क्या होगा, इसका बेसब्री से इंतजार है।'

बुमराह को ट्रोल किया जा रहा

जसप्रीत बुमराह को उनकी पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। मोहम्मद सिराज आखिरी मैच में जीत के हीरो थे। बुमराह ने उनकी तारीफ में कुछ नहीं लिखा। इसके साथ ही सिराज की कोई फोटो भी अलग से पोस्ट नहीं की। इसी वजह से बुमराह को ट्रोल किया जा रहा है।

बुमराह के बिना खतरनाक सिराज

जसप्रीत बुमराह के प्लेइंग इलेवन में नहीं रहने मोहम्मद सिराज और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। बुमराह ने इस सीरीज में तीन मैच खेले। सिराज ने उन तीन मुकाबलों में 7 विकेट लिए। वहीं जिन दो मैचों में बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, उसमें सिराज ने 16 विकेट चटकाए। सिराज ने सीरीज में सबसे ज्यादा 23 बल्लेबाजों को आउट हुए। दूसरी तरफ तीन मैचों में बुमराह को 14 विकेट मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.