बिलासपुर में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार:खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने माधव-ट्रेडर्स में मारा छापा

Updated on 19-09-2026 12:32 PM
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी के प्रतिनिधि के साथ दुकान में छापेमारी की। जांच के दौरान ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय के नमूने जब्त कर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

इस कार्रवाई के दौरान फर्म संचालक मौके पर इन चाय पैकेटों की खरीदी का बिल पेश नहीं कर सका। विभाग ने बिल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। विभाग को नकली सामान बेचे जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद विभाग की टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि के साथ दुकान की जांच की। जांच के दौरान कंपनी प्रतिनिधि की तरफ से संबंधित ब्रांड के 250 ग्राम के 23 पैकेट्स पर आपत्ति जताई गई। विभाग ने इन्हें जब्त कर नमूना लिया और परीक्षण के लिए भेज दिया।

फर्म संचालक के पास नहीं मिला बिल और दस्तावेज

जांच के दौरान फर्म संचालक खरीदी का बिल पेश नहीं कर सका। विभाग अब संचालक से खरीदी से संबंधित दस्तावेज हासिल कर यह पता लगा रहा है कि चाय का स्टॉक कहां से खरीदा गया था। साथ ही जब्त नमूने की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इस जांच कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी मौजूद रहे।

4 महीने पहले पकड़ाया था नकली मसाजा

बिलासपुर में नकली उत्पाद बेचने का कारोबार बड़ै पैमाने पर चल रहा है। करीब 4 महीने पहले नकली मसाले के कारोबार की आशंका पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने व्यापार विहार स्थित एक ट्रांसपोर्ट परिसर में छापेमारी की थी, जहां से एवरेस्ट मीट मसाला के संदिग्ध पैकेट जब्त किए थे।

विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में जांच की थी, तब एवरेस्ट मसाला कंपनी के प्रतिनिधि भी साथ थे। जिसने यह पुष्टि की कि एवरेस्ट मीट मसाला नकली होने की आशंका है। जिसके आधार कार्रवाई करते हुए एवरेस्ट मीट मसाला के 9 बॉक्स संदिग्ध पाए गए थे। जांच के दौरान मौजूद एवरेस्ट मसाला कंपनी के प्रतिनिधि ने पैकिंग और उत्पाद को देखकर पहली नजर में इसे संदिग्ध बताया था।

शहर में रैकेट काम करने की आशंका

बिलासपुर में इस तरह से ब्रांडेड के नाम पर नकली उत्पादों के बड़े पैमाने पर बिक्री और इसे बेचने वालों का एक रैकेट काम करने की आशंका है। हालांकि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अब तक इस तरह के मामलों में बड़ा खुलासा नहीं किया है। केवल संबंधित कंपनियों की शिकायतों पर छापेमारी की है।

हालांकि, विभाग के अफसरों का दावा है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली उत्पाद कहां से और किसके माध्यम से भेजा गया और किस बाजार में इसकी सप्लाई होनी थी। इसके लिए मुखबिरों के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
 19 September 2026
महासमुंद । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में महिला सशक्तिकरण और बेटियों को अवसर देने की भावना निरंतर केंद्र में रही है। बेटियों को शिक्षा,…
Advt.