बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

Updated on 19-09-2026 12:25 PM

महासमुंद । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में महिला सशक्तिकरण और बेटियों को अवसर देने की भावना निरंतर केंद्र में रही है। बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं ने आज अनेक परिवारों की बेटियों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता और कौशल प्रशिक्षण से बेटियां हुनर सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) के माध्यम से बेटियों और महिलाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कौशल विकास के अवसरों की जानकारी दी जा रही है। इसका सकारात्मक परिणाम वार्ड क्रमांक 30, नया रावण भाठा निवासी गरिमा बंसवार एवं वार्ड क्रमांक 26, कॉलेज रोड महासमुंद निवासी तासु सुराना के जीवन में देखने को मिला है।

गरिमा बताती हैं कि वे अपने परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं बनना चाहती थीं और स्वयं कुछ करना चाहती थीं। इसी दौरान उनके मोहल्ले के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जागरूकता शिविर के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मिलने वाले निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण की जानकारी मिली। गरिमा ने बिना देर किए प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया और तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाया और आज घर से ही कपड़ों की सिलाई का कार्य कर रही हैं। उनके हुनर ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद की है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 26, कॉलेज रोड महासमुंद निवासी तासु सुराना ने भी कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दी है। तासु बताती हैं कि उन्होंने कभी ब्यूटीशियन के रूप में काम करने के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा था। वे यह विचार कर रही थीं कि ऐसा कौन-सा काम किया जाए, जिससे परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके। इसी दौरान एक सहेली के माध्यम से उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली। उन्हें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण में सहभागिता की और ब्यूटीशियन का हुनर सीखा।

प्रशिक्षण ने उनके पुराने शौक को रोजगार की नई राह में बदल दिया। तासु ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने घर से ही ब्यूटीशियन का कार्य शुरू किया और प्रतिदिन लगभग 8 से 10 घंटे मेहनत कर अपनी आय का जरिया बनाया। उनके इस प्रयास से परिवार को आर्थिक तंगी से उबरने में मदद मिली। आज वे अपने हुनर के बल पर आत्मनिर्भर हैं और परिवार को भी आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही हैं। गरिमा एवं तासु ने योजना से अपने जीवन में हुए बदलाव के लिए शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.