मूसलाधार बारिश से ब्राजील में कोहराम, मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार, 116 लोग लापता

Updated on 18-02-2022 08:14 PM

पेट्रोपोलिस, ब्राजील ब्राजील में पहाड़ों की नगरी कहलाने वाले पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश के कहर के बाद बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर गुरुवार को 117 हो गई और 116 लोग अब भी लापता हैं। रियो डी जिनेरियो राज्य सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। कई लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। दशकों की सबसे भयंकर बारिश के दौरान बाढ़ आने और मिट्टी धंसने से बृहस्पतिवार को गाड़ियां तथा मकान बह गए। एक वीडियो में दो बसों को उफनती नदी में डूबते देखा गया। शहर में भूस्खलन की और घटनाएं होने की आशंका है।

प्राधिकारियों ने कहा कि जोखिम वाले इलाकों में रह रहे लोगों को वहां से निकलना चाहिए। स्थानीय निवासी रोसिलीन वर्जिनिया ने कहा कि उसका भाई बमुश्किल बच पाया और वह इसे चमत्कार मानती हैं लेकिन उनका एक मित्र अभी तक नहीं मिला है। रियो पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि करीब 200 एजेंट जांच चौकियों, शरणार्थी शिविरों और शहर के मुर्दा घर में जाकर जीवित, मृत और लापता लोगों की सूची बना रहे हैं। उन्होंने तीन लोगों को एक स्थानीय स्कूल में जीवित देखने के बाद उन्हें लापता लोगों की सूची से हटा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.