भबानीपुर में RO की नियुक्ति का TMC ने किया विरोध, चुनाव आयोग ने अब राज्य सरकार से मांगा 3 अधिकारियों का पैनल

Updated on 27-03-2026 12:07 PM
कोलकाता: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से भबानीपुर विधानसभा सीट पर रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के तौर पर नियुक्ति के लिए तीन अधिकारियों का एक पैनल सौंपने को कहा है। यह कदम तब उठाया गया जब टीएमसी ने भबानीपुर में एक अधिकारी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई। पार्टी का आरोप है कि वह अधिकारी बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी हैं।

ममता बनर्जी का निर्वाचन क्षेत्र है भबानीपुर

भबानीपुर सीएम ममता बनर्जी का निर्वाचन क्षेत्र है, जहां आगामी चुनावों में सुवेंदु अधिकारी उन्हें चुनौती देने के लिए तैयार हैं। नंदीग्राम के बीडीओ सुरजीत रॉय को पहले इस हाई-प्रोफाइल सीट के लिए आरओ नियुक्त किया गया था, जिसके बाद टीएमसी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सुरजीत रॉय सुवेंदु अधिकारी के करीबी हैं और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

सुवेंदु अधिकारी भी भबानीपुर से लड़ रहे चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी नंद्रीग्राम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां उन्होंने 2021 के राज्य चुनावों में ममता बनर्जी को 1956 वोटों से चुनाव हराया था। बीजेपी ने उन्हें भबानीपुर सीट के लिए भी उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल को पत्र लिखकर विचार के लिए तीन उपयुक्त अधिकारियों का एक पैनल मांगा है। चुनाव आयोग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस कदम का मकसद चुनावों के संचालन में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

टीएमसी ने आरओ की नियुक्ति का किया था विरोध

यह पूरा मामला तब सामने आया जब टीएमसी ने चुनाव आयोग से औपचारिक रूप से शिकायत की, जिसमें आरोप लगाया गया कि सुरजीत रॉय सुवेंदु अधिकारी के प्रभाव में काम कर रहे थे। टीएमसी ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावों के दौरान फायदा उठाने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।

पहले भी ममता बनर्जी ने लिखा था पत्र

सीएम ममता बनर्जी ने इससे पहले आयोग को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से सलाह लिए बिना फैसले लेने के लिए आयोग की आलोचना की थी। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से हर एक की देखरेख एक आरओ करता है। यह आरओ चुनाव से जुड़े अहम कामों के लिए जिम्मेदार होता है, जिनमें नामांकन स्वीकार करना और मतदान करवाना शामिल है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही…
 23 April 2026
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
 23 April 2026
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
 23 April 2026
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
 22 April 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
 22 April 2026
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
 22 April 2026
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
 22 April 2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
 22 April 2026
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
Advt.