"बजट सत्र के पहले तीन मंत्री बर्खास्त किए जाएं":जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र

Updated on 12-02-2026 12:16 PM
भोपाल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बजट सत्र से पहले तीन मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों और नैतिकता की अनदेखी हो रही है, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण में आंकड़ों का आडंबर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि 16 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के जरिए “आंकड़ों का आडंबर” पेश किया जाएगा, जबकि प्रदेश आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज के बोझ से जूझ रहा है।

पटवारी ने तीन मंत्रियों के संदर्भ में नैतिक जवाबदेही तय करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि इन मामलों के बावजूद मंत्रियों का पद पर बने रहना सरकार की नैतिकता, संवेदनशीलता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

  • विजय शाह पर “देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान” से जुड़े गंभीर आरोपों का उल्लेख किया।
  • राजेंद्र शुक्ल के कार्यकाल में छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत का मामला उठाया।
  • कैलाश विजयवर्गीय पर अपने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।

“राज्यपाल के अभिभाषण से पहले कार्रवाई हो”

पटवारी ने पत्र में लिखा है कि बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पूर्व इन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए, ताकि जनभावनाओं का सम्मान हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह संदेश जाएगा कि सरकार आरोपों पर मौन समर्थन दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.