अनुराग डोभाल पर अब भाई कलाम ने लगाए पत्नी को पीटने के आरोप, चैट के के साथ Video में दिखाए सारे सबूत

Updated on 07-03-2026 12:43 PM
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उनकी मौत के जिम्मेदार भी यही लोग होंगे। अनुराग ने यह भी कहा था कि मम्मी-पापा और भाई ने उन्हें बहुत टॉर्चर किया, उनका सबकुछ छीन लिया और पत्नी रितिका भी छोड़कर चली गई। अब अनुराग पर भाई कलाम ने पलटवार किया है और कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। अनुराग ने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया था कि पैरेंट्स रितिका संग उनकी इंटर-कास्ट मैरिज के खिलाफ थे और रितिका को घर में भी घुसने नहीं दिया था। अब अनुराग ने भाई ने आरोपों पर रिएक्ट किया है और कुछ खुलासे किए हैं।

अनुराग डोभाल के भाई का आरोप- पत्नी को पीटा, इसलिए छोड़ा

कलाम ने आरोप लगाया कि अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका को फिजिकली एब्यूज किया था और कहा कि इसी वजह से रितिका ने उन्हें छोड़ने का फैसला किया। कलाम ने रितिका के इंस्टाग्राम के 'रीपोस्ट' सेक्शन के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जहां रितिका ने ऐसी पोस्ट रीशेयर शेयर की थीं, जिनसे हिंट मिलता है कि अनुराग और उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां चल रही थीं।

अनुराग के भाई बोले- वन साइड स्टोरी पोस्ट कर दी, सच नहीं बताया

अनुराग डोभाल के भाई कलाम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं अपनी बात का पक्का हूं। सारे सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं। और चिल मारो सब, ये तो इसका रोज का काम है, जो वो व्यूज के लिए करता है। वन साइड स्टोरी पोस्ट कर दी भाई ने, पर सच नहीं बताया। और मेरे सभी फैंस के लिए मेरा मैसेज- इन सब में मत पड़ो। उसे इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद है। उसने हम पर एक फर्जी केस किया, मम्मी-पापा पर भी और जब ये केस कानूनी रूप से हार गया तो उसने यह बकवास वीडियो पोस्ट किया क्योंकि रितिका ने भी इसको छोड़ दिया था।'

भाई ने शेयर की अनुराग की चैट- बज गई अच्छे से, खींच के लाफा मारा

इसके अलावा कलाम ने किसी करीबी के साथ अनुराग डोभाल की कथित चैट भी शेयर की। उन्होंने दावा किया कि अनुराग ने रितिका को मारा था। कलाम ने बताया कि स्क्रीनशॉट में जो शख्स है, वह अनुराग है और वो किसी को बता रहा है कि उसने रितिका को पीटा और अब वो शांत बैठी है। कलाम ने अनुराग के चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'रितिका और मेरी हाथापाई हो गई। उसने तुम्हारे बारे में बोल दिया कुछ और मैंने उसको बजा दिया। मेरे को नहीं मारना था उसको कसम से, लेकिन पोक (उकसा) कर रही थी। बज गई अच्छे से, अब शांत बैठी रहेगी। खींच के लाफा मारा एक।'

अनुराग डोभाल ने भाई और पैरेंट्स पर लगाए थे टॉर्चर के आरोप

हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक रितिका का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं, अनुराग की बात करें, तो उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में बताया था कि उनके अपने ही कुछ लोग उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। उनका सबकुछ छीन लिया है और ऐसी हालत हो गई है कि मरने लायक छोड़ा है। और अब अनुराग ने रोते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया कि पैरेंट्स उनकी इंटर-कास्ट मैरिज के खिलाफ थे और इस कारण उन्हें खूब टॉर्चर किया गया।

कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा, भाई और श्रेया होंगे

एक जगह वीडियो में अनुराग डोभाल ने यह भी कहा, 'मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी मम्मी, पापा, भाई कलाम और श्रेया होंगे। मैं अब इतना रो लिया हूं कि आंसू भी खत्म हो चुके हैं। अब सब खत्म हो गया यार। कभी-कभी दिल में इतना दर्द होता है कि मैं अब मर जाऊंगा। शायद ये मेरा आखिरी वीडियो होगा। मैं बस अब सोना चाहता हूं। मुझे सोए हुए चार दिन हो गए हैं और पागल हुए जा रहा हूं। मेरा दिमाग खत्म हो चुका है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.