भोपाल में ऑटो में बैठे तीन शातिर, 71 वर्षीय बुजुर्ग के बैग से आठ लाख के जेवर लेकर चंद मिनटों में फरार

Updated on 13-07-2026 12:31 PM

राजधानी के बाग सेवनिया क्षेत्र में रविवार सुबह एक बुजुर्ग ऑटो में सफर के दौरान शातिर चोरों का शिकार हो गए। तीन युवक सवारी बनकर ऑटो में बैठे और मौका मिलते ही 71 वर्षीय बुजुर्ग के बैग से करीब आठ लाख रुपये के जेवरों से भरा डिब्बा पार कर दिया।

चोरी का पता चलते ही बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे अपार्टमेंट के रास्ते फरार होने में सफल रहे। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ऑटो चालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है

रास्ते में हुई वारदात

पेबल वे कॉलोनी निवासी मोतीलाल पटेल, जो सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं, रविवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने पेबल वे कॉलोनी जाने के लिए ऑटो किया। रास्ते में बाग सेवनिया थाने के पास ऑटो चालक ने तीन युवकों को भी सवारी के रूप में बैठा लिया। इस दौरान युवकों ने उनका बैग पीछे रख दिया। कुछ दूरी तय करने के बाद मोतीलाल ने बैग देखा तो उसमें रखा जेवरों का डिब्बा गायब था।

लोडिंग ऑटो से किया पीछा

  • जेवर गायब होने का एहसास होते ही मोतीलाल को साथ बैठे युवकों पर शक हुआ। इसी बीच तीनों ऑटो से उतरकर भागने लगे। बुजुर्ग ने भी उनका पीछा किया और एक लोडिंग ऑटो की मदद से यूनियन बैंक तक पहुंच गए। वहां बदमाश दिखाई भी दिए, लेकिन वे एक अपार्टमेंट के रास्ते फरार हो गए।

  • चोरी हुए जेवर उनकी बहू के बताए जा रहे हैं, जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 September 2026
    भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
     07 September 2026
    भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
     07 September 2026
     भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
     07 September 2026
    भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
     07 September 2026
    भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
     07 September 2026
    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
     07 September 2026
    मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
     07 September 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
     07 September 2026
    राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
    Advt.