बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, शोएब ढेबर अरेस्ट:कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, आरोपी को कॉल करने दिया था हॉटस्पॉट

Updated on 27-09-2026 03:30 PM

रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी बुलाया गया था। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद शोएब समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

इस मामले में पुलिस ने पहले जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी होटल में सिक्योरिटी गार्ड है। आरोप है कि उससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया था। 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। आरोप है कि इंटरनेट कॉल करने के लिए शोएब ढेबर ने हॉटस्पॉट दिया था। पुलिस शाम को पूरे मामले का खुलासा करेगी।

पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम सामने आया

दरअसल, पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सऐप ट्रेस कर जांजगीर-चांपा निवासी युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। ऐसे में रायपुर पुलिस ने शनिवार रात शोएब ढेबर को हिरासत में लिया।

जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने होटल के 3 कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की साजिश में क्या शोएब ढेबर की कोई भूमिका थी। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए शोएब ढेबर से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
 29 September 2026
रायपुर । सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली…
 29 September 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीकृषि विद्यार्थियों को मिला सपनों को उड़ान देने का संदेशधमतरी (वीएनएस)।  किसी गांव की पगडंडी से शुरू हुआ सफर जब दुनिया के अलग-अलग देशों…
 29 September 2026
धमतरी । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत  ग्रामीण विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल संसाधनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उन संसाधनों को ग्रामीण परिवारों की आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का…
 29 September 2026
रायपुर । सुधा ओपन स्कूल आमासेओनी में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्ञान गंगा स्कूल…
 29 September 2026
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रातभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। शारदा चौक से महादेवघाट तक निकली झांकी देखने के लिए जयस्तंभ चौक और आसपास के…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
Advt.