सुधा ओपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती

Updated on 29-09-2026 01:48 PM

रायपुर । सुधा ओपन स्कूल आमासेओनी में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्ञान गंगा स्कूल की सीनियर शिक्षिका श्रीमती पायल मानन रहीं। उन्होंने बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष जी. के. भटनागर ने किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि भगत सिंह जी को फाँसी किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि देश की आजादी माँगने के लिए दी गई थी। मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में 23 मार्च 1931 को उन्हें उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी दे दी गई थी।

इस अवसर पर सभी बच्चों ने A4 शीट पर सुंदर लिखावट में देशभक्ति के नारे लिखकर प्रस्तुत किए, जिनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ नारों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भी तीन विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के सभी तीनों शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। पूरा विद्यालय "इंकलाब जिंदाबाद" और "शहीद भगत सिंह अमर रहें" के नारों से गूँज उठा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। अंत में सभी बच्चों को जलपान वितरित किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
 29 September 2026
रायपुर । सूरज की रोशनी अब घरों को केवल रोशन ही नहीं कर रही, बल्कि परिवारों के बिजली खर्च का बोझ भी कम कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली…
 29 September 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीकृषि विद्यार्थियों को मिला सपनों को उड़ान देने का संदेशधमतरी (वीएनएस)।  किसी गांव की पगडंडी से शुरू हुआ सफर जब दुनिया के अलग-अलग देशों…
 29 September 2026
धमतरी । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत  ग्रामीण विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल संसाधनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उन संसाधनों को ग्रामीण परिवारों की आजीविका, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का…
 29 September 2026
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान रातभर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। शारदा चौक से महादेवघाट तक निकली झांकी देखने के लिए जयस्तंभ चौक और आसपास के…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
Advt.