SIR से जिनकी जान जा रही है उन्‍हें 1 करोड़ मुआवजा मिले, हम भी 2 लाख देंगे- अखिलेश यादव का ऐलान

Updated on 27-11-2025 01:15 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शादी से ठीक पहले लेखपाल सुधीर कुमार कोरी की आत्महत्या के बाद सियासत तेज हो गई है। घटना ने शासन-प्रशासन के कामकाज के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आत्महत्या को चुनावी कार्यभार से जुड़ा दुखद परिणाम बताते हुए चुनाव आयोग से मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में SIR के दौरान मानसिक-शारीरिक रूप से आहत होने के कारण जिन लोगों की जान जा रही है, उनके लिए चुनाव आयोग से ये सीधी अपील है कि वो 1 करोड़ का मुआवजा दे। हम भी प्रत्येक मृतक के आश्रित को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का संकल्प लेते हैं। दरअसल मूल रूप से खजुहा कस्बा निवासी 25 वर्षीय सुधीर कुमार कोरी बिंदकी तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। इन दिनों जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में एसाईआर ड्यूटी पर लगाए गए थे
बुधवार को सुशील कुमार की शादी थी, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार सुबह उन्होंने घर में फांसी लगा ली है। मृतक की बहन अमृता की माने तो 22 नवंबर को तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की बैठक थी, जिसमें शादी की तैयारियों के चलते सुधीर शामिल नहीं हो सके थे। बताया गया कि बैठक में अनुपस्थिति को लेकर सहायक समीक्षा अधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार सक्सेना ने निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसकी वजह से सुधीर मानसिक तनाव में आ गए थे।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कानूनगो शिवराम घर आए थे और उन्होंने एसाईआर प्रपत्र फीडिंग कराने का दबाव बनाया था। कथित रूप से उन्हें कहा गया कि काम नहीं किया तो बर्खास्त कर दिए जाओगे। कुछ ही समय बाद सुधीर कमरे में गए और खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, परिजनों की तहरीर पर एसडीएम (आरओ) और कानूनगो पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। फतेहपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.