'फुटेज लेने वाले अच्छा वाला ले रहे हैं', गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद पर बोलीं भांजी- मामी से बात करूंगी

Updated on 22-08-2026 12:39 PM
गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने उनकी और मामी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है। हाल ही सुनीता ने गोविंदा संग तलाक का केस वापस ले लिया और बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी पिछले डेढ़-दो साल से

काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। सुनीता ने गोविंदा पर कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए और हाल ही यह दावा कर चौंका दिया कि एक्टर को-स्टार कोमल रानी के साथ शादी की योजना बना रहे थे।

मामा गोविंदा और मामी सुनीता के विवाद पर बोलीं आरती सिंह

अब जब हाल ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद और तलाक के बारे में आरती से पूछा गया, तो उन्होंने पपाराजी से कहा कि वह मामी और घरवालों से इस बारे में बात करेंगी। साथ ही उन्होंने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो गोविंदा और सुनीता के निजी मामले में फुटेज लेने की कोशिश कर रहे हैं।

'मामी और घरवालों से बात करूंगी, दुनिया को बताना जरूरी नहीं'

आरती सिंह बोलीं, 'मेरी जो फीलिंग है ना मैं वो रात को कृष्णा को कॉल करके बता दूंगी। मेरी जो फीलिंग है, मैं यश से बात करूंगी, टीना से बात करूंगी। अपनी मम्मी से बात करूंगी, मैं सुनीता मामी से बात करूंगी। मैं अपनी फीलिंग अपनी फैमिली को बताऊंगी। मैं दुनिया को बताने की जरूरत नहीं समझती।'

फुटेज लेने वालों पर आरती सिंह ने कसा तंज

आरती ने आगे कहा, 'मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती। ये उनका मामला है, जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छा वाला ले रहे हैं। मैं उनसे नहीं हूं क्योंकि मैं फैमिली मेंबर हूं।'

सुनीता ने 2 साल पहले दी थी तलाक की अर्जी, अब केस लिया वापस

बता दें कि सुनीता ने करीब दो साल पहले गोविंदा से तलाक के लिए कोर्ट की अर्जी दी थी, और यह मामला तभी से लगातार सुर्खियों में है। सुनीता ने कई इंटरव्यूज में गोविंदा के धोखे और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर बात की। कुछ महीने पहले उन्होंने गोविंदा का कोमल नाम की एक मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर होने का आरोप लगाया था। अब जब गोविंदा हाल ही कोमल के साथ दिखे, तो सुनीता ने सिर्फ गोविंदा पर तंज कसा था, बल्कि कहा था कि 'उसे शर्म आनी चाहिए' और साथ ही 'शुगर डैडी' भी बोल दिया था। इस पर गोविंदा ने भी सुनीता को करारा जवाब दिया था और हद में रहने की चेतावनी दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…
 22 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में हालिया एपिसोड में IIT-बॉम्बे टॉपर रहे 23 साल के योगेश साहू नजर आए। अपने गेम और टैलेंट से अमिताभ बच्चन को प्रभावित करते हुए योगेश…
 22 August 2026
KGF 2 की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद सुपरस्टार यश की पैन-इंडिया फ‍िल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी। 26 अगस्‍त को रिलीज से 5 दिन पहले शुक्रवार 21 अगस्‍त…
 22 August 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटास में हाल ही तब नया तड़का देखने को मिला, जब सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार…
 22 August 2026
आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर…
 19 August 2026
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से सुर्ख‍ियों में आईं कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अब न्‍यूयॉर्क में बस गई हैं। जी हां, 'द ट्रेटर्स सीजन 1', 'लॉक अप सीजन 2' का हिस्‍सा…
 19 August 2026
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई…
 19 August 2026
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने…
 19 August 2026
अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू…
Advt.