बिना कट्स CBFC ने दी हरी झंडी, हैरान लोग खूब ले रहे मजे! इधर एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ब‍िके 1 लाख टिकट

Updated on 22-08-2026 12:41 PM
KGF 2 की ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता के बाद सुपरस्टार यश की पैन-इंडिया फ‍िल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी। 26 अगस्‍त को रिलीज से 5 दिन पहले शुक्रवार 21 अगस्‍त से जहां ओपनिंग डे के लिए प्री-सेल्‍स बुकिंग शुरू हो गई है, वहीं कुछ ही घंटों में इसके 1 लाख से अध‍िक टिकट भी बिक गए हैं। करोड़ों की कमाई से शुरुआत हो चुकी है। दूसरी ओर, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ‍िल्म सर्टिफ‍िकेशन (CBFC) ने इसे बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी है। डायरेक्‍टर गीतू मोहनदास की फिल्‍म में सेंसर बोर्ड ने सिर्फ दो छोटे बदलाव किए हैं। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, लोग हैरान हो गए। ऐसा इसलिए कि बीते दिनों जब फिल्‍म का टीजर और ट्रेलर आया था, तब फिल्‍म के कथ‍ित 'अश्‍लील' और हिंसा के सीन्‍स पर खूब शोर मचा था।

इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं और मजाक भी कर रहे हैं कि जो सेंसर बोर्ड बिना कुछ सोचे फिल्‍मों पर कैंची चलाने यानी कट लगाने के लिए जानी जाती है, उसने यह कैसे कर दिया। किसी कट के नहीं लगने के कारण फिल्‍म की रनटाइम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

'टॉक्‍स‍िक' में CBFC ने दो शब्‍दों को किया म्‍यूट, रनटाइम जस की तस

बताया जाता है कि 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को पिछले हफ्ते ही CBFC से रिलीज की मंजूरी मिल गई है। सेंसर सर्टिफ‍िकेट के मुताबिक, मूल रूप से कन्नड़ और अंग्रेजी में बनी इस फ‍िल्म की लंबाई 3 घंटे 12 मिनट है। सेंसर बोर्ड ने सिर्फ कन्नड़ वर्जन में दो शब्दों और डायलॉग को म्‍यूट किया है। साथ ही अंग्रेजी सबटाइटल में भी उसी हिसाब से बदलाव करने को कहा है।

'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग: कुछ ही घंटों में बिके 1,00,000 से ज्यादा टिकट

दूसरी ओर, शुक्रवार 21 अगस्‍त की सुबह से ही 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर प्रमुख टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म BookMyShow पर 1,00,000 से ज्यादा टिकट बिक गए हैं। जबकि दूसरे टिकट बुकिंग साइट और ऐप्‍स की जानकारी अभी नहीं आई है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्‍म्‍ को लेकर जबरदस्‍त क्रेज दिख रहा है और हर घंटे की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। सुबह-सुबह जब एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी, तब पहले एक घंटे में लगभग 3,050 टिकट बिके, जबकि 10 बजते ही इसमें जबरदस्‍त वद्ध‍ि हुई और 10-11 बजे के बीच 27,000 टिकट बिके।

कर्नाटक से कुछ ही घंटों में ₹5 करोड़ की कमाई, अमेरिका से 163,150 डॉलर

'टॉक्‍स‍िक' की टिकटों को लेकर अभी सबसे अध‍िक क्रेज यश के होम मार्केट कर्नाटक में दिख रही है। सिर्फ कर्नाटक में एडवांस बुकिंग से ₹5 करोड़ की कमाई हो चुकी है। जबकि अभी पांच दिन बाकी हैं। साथ ही दूसरे राज्यों से भी टिकटों की बिक्री का ब्‍यौरा आना बाकी है। इंटरनेशनल मार्केट में पहले से ही यह फिल्‍म प्री-सेल्‍स में धूम मचा रही है। 'वेंकी बॉक्स ऑफिस' के मुताबिक, अमेरिका में प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग 163,150 डॉलर (₹1.56 करोड़) तक पहुंच गई है। यह कमाई 260 जगहों और 709 शोज से हुई है, जो आगे और बढ़ेंगे।

यूजर्स ने 'धुरंधर' का नाम लेकर सेंसर बोर्ड को कोसा

इन सब के बीच 'Toxic' को लेकर सोशल मीडिया पर गजब बातें हो रही हैं। लोग हैरान हैं कि इसी तरह की हिंसा और इंटीमेट सीन्‍स वाली फिल्‍म पर सेंसर बोर्ड ने 'नो कट्स' वाल फॉर्मूला क्‍यों अपनाया। दरअसल, UK में रिलीज के लिए वहां की सेंसर बोर्ड ने 'टॉक्‍स‍िक' में कई कट लगाने की मांग की है, जो 'धुरंधर' से भी ज्यादा हैं। 'रेडिट' पर एक यूजर ने लिखा है, 'क्या इस फिल्म को 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा हिंसक नहीं माना जा रहा है? फिर 'धुरंधर' में इससे ज्यादा कट क्यों लगाए गए थे?'

ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने लगाए कट्स, बताया 'खूनी-हिंसक-सेक्‍सुअल'

ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड BBFC ने भी यश की फिल्‍म को 'एडल्ट' सर्टिफिकेट दिया है। बताया है कि इसमें 'जबरदस्त खूनी हिंसा और सेक्स' सीन्‍स हैं। इसकी ऑफिशियल लिस्टिंग में हिंसा, सेक्स और चोट के विवरण के लिए फिल्म को पांच में से पांच रेटिंग दी गई है। जबकि खतरनाक और हॉरर, भाषा, ड्रग्स, यौन हिंसा, आत्महत्या और खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे मामलों में भी 5 में से 4 रेटिंग मिली है।

यूजर ने कहा- CBFC क‍िसिंग सीन काटती है, सेक्‍स सीन नहीं

एक यूजर ने भारतीय सेंसर बोर्ड के लिए लिखा है, 'जब महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई किया जाता है, तो CBFC अंधी हो जाती है।' एक दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, 'इसी बोर्ड ने 'स्‍पाइडर मैन ब्रांड न्‍यू डे' से किसिंग सीन कटवा दिया था, लेकिन इन्‍हें 'टॉक्‍स‍िक' में काटने के लिए कुछ नहीं मिला। वाह।' एक अन्‍य ने लिखा, 'CBFC की प्रायोरिटी साफ है। किसिंग सीन हमारी सभ्‍यता के ख‍िलाफ है। लेकिन सेक्‍स सीन, हिंसा, मार काट, ये सब ठीक हैं।'

यश ने बार-बार कहा- Toxic बच्चों के लिए बिल्‍कुल नहीं है

यश ने बीते दिनों फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान बार-बार यह कहा है कि 'टॉक्‍स‍िक' सिर्फ बड़ों के लिए है। उन्‍होंने एक न्‍यूज चैनल के शो में भी कहा, 'फिल्‍म की टैगलाइन 'ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' यानी 'बड़ों के लिए एक परी कथा' है। हमने एक बात पक्की की है। हमने साफ कर दिया है कि यह फ‍िल्म बच्चों या बच्चों जैसी सोच वाले बड़ों के लिए नहीं है। बच्चों को इस फिल्‍म से बिल्कुल दूर रहना चाहिए।'

'टॉक्‍स‍िक' की रिलीज डेट, कास्ट और बजट

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। यश फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। जबकि गीतू ने इसे डायरेक्‍ट किया है। दो बार पोस्‍टपोन होने के बाद यह फिल्‍म अब 26 अगस्त 2026 को देश और दुनिया में रिलीज हो रही है। फिल्‍म को कन्‍नड़ और अंग्रेजी के साथ ही हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम डब वर्जन में भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्‍म की कास्‍ट की बात करें तो इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्‍मिणी वसंत लीड रोल में हैं। यह इसमें डबल रोल में हैं। फिल्‍म का बजट ₹850 से ₹1000 करोड़ के बीच बताया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की…
 22 August 2026
'कौन बनेगा करोड़पति 18' में हालिया एपिसोड में IIT-बॉम्बे टॉपर रहे 23 साल के योगेश साहू नजर आए। अपने गेम और टैलेंट से अमिताभ बच्चन को प्रभावित करते हुए योगेश…
 22 August 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटास में हाल ही तब नया तड़का देखने को मिला, जब सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार…
 22 August 2026
गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने उनकी और मामी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है। हाल ही सुनीता ने गोविंदा संग तलाक का…
 22 August 2026
आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी से जुड़े मारपीट मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है। सतेंद्र सोनी ने डायरेक्टर…
 19 August 2026
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से सुर्ख‍ियों में आईं कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अब न्‍यूयॉर्क में बस गई हैं। जी हां, 'द ट्रेटर्स सीजन 1', 'लॉक अप सीजन 2' का हिस्‍सा…
 19 August 2026
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई…
 19 August 2026
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने…
 19 August 2026
अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू…
Advt.