पेंडोरा की दुनिया में इस बार अस्‍त‍ित्‍व की लड़ाई, ढाई मिनट में दिल लूट गए कैमरून

Updated on 29-07-2025 02:25 PM
पेंडोरा की दुनिया एक बार फिर दिल और दिमाग पर छा जाने की तैयारी में है। जेम्‍स कैमरून की फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब ढाई मिनट का यह ट्रेलर ऐसा है, जिसे आप देखना शुरू करते हैं, तो बस देखते रह जाते हैं। नीले रंग वाले नावी की दुनिया में इस बार लड़ाई अस्‍त‍ित्‍व बचाने की है। यह फिल्‍म इसी साल 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

'अवतार' फ्रैंचाइजी की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। लिहाजा, इस तीसरी किस्‍त का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा है। मेकर्स ने इस बार भी विजुअल्‍स, VFX और रंगों से पर्दे पर ऐसी दुनिया उकेरी है, जो अपनी खूबसूरती से मन मोह लेती है। लेकिन इस बार इस साइंटिफिक-फिक्‍शन की दुनिया में आग और राख का भी मेल है। हालांकि, फैंस उस समय हैरान रह गए, जब ट्रेलर की आधिकारिक रिलीज से कुछ घंटे पहले ही यह लीक भी हो गया।

'अवतार: फायर एंड ऐश' के ट्रेलर में क्‍या है

जेम्स कैमरून के डायरेक्‍शन में बनी 'अवतार 3' के ट्रेलर में रोमांच की एक नई झलक दिखाई गई है। नावी की दुनिया में जाने-पहचाने चेहरे नजर आते हैं। मरीन बने नावी नेता जेक सुली (सैम वर्थिंगटन), नावी योद्धा नेयतिरी (जो सलदाना) और सुली, परिवार के बाकी सदस्यों के साथ एक अंतिम लड़ाई के लिए लौटते हैं। इस लड़ाई में उनके बच्चे किरी (सिगोरनी वीवर) और लोक (ब्रिटेन डाल्टन) भी शामिल हैं। दो मिनट और 25 सेकेंट के इस ट्रेलर में ऊना चैपलिन दिखाई देती हैं। वह वरंग नाम की एक महिला नेता की भूमिका निभा रही हैं।

ट्रेलर देख जेम्‍स कैमरून के मुरीद हुए फैंस

'अवतार: फायर एंड ऐश' का बजट 2156 करोड़ रुपये बताया जाता है। ट्रेलर देख फैंस अभी से दीवाने हुए जा रहे हैं। एक ने लिखा है, 'अवतार के सीन्‍स और विजुअल्‍स हमेशा से दिल जीत लेते हैं। इस बार भी ऐसा ही है। इसे देखते हुए लगता है कि हम वाकई पेंडोरा की दुनिया में हैं।' एक अन्‍य ने लिखा है, 'धरती, पानी और अब आग। जेक सुली शानदार एक्शन हीरो की तरह दिख रहे हैं।' एक तीसरे यूजर ने लिखा है, 'हमेशा की तरह कमाल। जेम्‍स कैमरून ने फिर साबित कर दिया है कि वह सीक्वल और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग के उस्ताद क्यों हैं।'

'अवतार 3' के बारे में जैक चैंपियन ने कही थी ये बात

'अवतार: फायर एंड ऐश' में क्‍या खास होने वाला है, इसको लेकर स्पाइडर का किरदार निभाने वाले एक्‍टर जैक चैंपियन ने जरूर कुछ हिंट दिए थे। उन्‍होंने कहा था, 'मैं फिल्‍म देखकर बहुत हैरान था। यह बस एक जोरदार ट्व‍िस्‍ट है। आपको लगता है कि आप जानते हैं कि कहानी कहां जा रही है, लेकिन तभी सबकुछ बदल जाता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।'

'अवतार 2 से भी बेहतर होगी अवतार 3'

जैक ने 2022 में 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' से बातचीत में आगे कहा था, 'आप पेंडोरा के और भी इलाकों को देखेंगे। इस तीसरी फिल्‍म में कई नई संस्कृतियों से तारुर्फ होता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह 'अवतार 2' से भी बेहतर है।'

'अवतार' फ्रेंचाइजी की फिल्‍में, बजट और कमाई

'अवतार' फ्रेंचाइज की पहली फिल्‍म 2009 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दूसरी फिल्‍म 2022 में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' रिलीज हुई। अब 19 दिसंबर 2025 को तीसरी फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश' रिलीज होगी। 'अवतार' दुनिया की सबसे महंगी फ्रैंचाइजी में से एक है। इसकी पहली फिल्म और चार सीक्वल का टोटल बजट लगभग 1 बिलियन डॉलर (86,85 करोड़ रुपये) है। इस फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्‍मों ने दुनियाभर में 5.2 बिलियन डॉलर (करीब 45170 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई की है।

क्‍या है पेंडोरा, कौन हैं नावी

'अवतार' की कहानी का प्‍लॉट 22वीं सदी के मध्य में पेंडोरा पर आधारित है। यह अल्फा सेंटॉरी तारामंडल के एक गैसीय विशालकाय ग्रह का एक हरा-भरा रहने लायक चंद्रमा है। इस दुनिया में नीले रंग वाली एक आबादी रहती है, जिन्हें नावी कहते हैं। वे इंसान की तरह दिखते तो हैं, लेकिन इंसान नहीं हैं। इस कहानी की शुरुआत जेक सुली नाम के एक लड़के से होती है, जो पैरालिसिस के कारण चल-फिर नहीं सकता है। वो अपने जुड़वा भाई की मौत के बाद एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनता है। जेक का काम था, पेंडोरा की दुनिया में जाकर उसके बारे में पता करना। इसके लिए उसे 'अवतार' बनना पड़ता है। हालांकि, बाद में पता चलता है कि जेक को पेंडोरा भेजने वाले, असल में वहां से नावी को भगाना चाहते हैं, ताकि वहां पाए जाने वाले उनोबटेनियम नाम के दुर्लभ संसाधन पर हक जमा सके।

कहानी में ट्व‍िस्‍ट तब आता है, जब जेक सुली नावी समुदाय के बीच रहते हुए उनकी सरलता और मासूमियत को करीब से समझता है। उसे इंसानों के भ्रष्‍ट मकसद का पता चलता है और फिर वह नावी के साथ मिलकर इन भ्रष्‍ट दुश्‍मनों के ख‍िलाफ खड़ा हो जाता है। कहानी इसके बाद आगे बढ़ती है और सीक्‍वल के बाद अब इसके तीसरे भाग में पहुंची है, जहां लड़ाई नावी के अस्‍त‍ित्‍व को बचाने की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.