इस खूंखार विलेन की टूटीं 13 पसलियां और फट गया था फेफड़ा, पत्नी ने बताया था कैसे चंद मिनटों में निगल गई थी मौत

Updated on 20-09-2025 01:10 PM
इस एक्टर की गिनती बॉलीवुड के आइकॉनिक विलेन्स में की जाती थी, पर असल में यह बहुत ही विनम्र और बड़े दिल वाला कलाकार था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वाले इस एक्टर ने 50 से लेकर 60 और 70 के दशक में खूब फिल्में कीं और यादगार किरदार निभाए। लेकिन एक जानलेवा एक्सीडेंट ने इसका सबकुछ छीन लिया था। एक्सीडेंट में तो यह बच गया, पर उसके बाद इसने काफी कुछ सहा और फिर एक दिन अचानक मौत हो गई। जानते हैं यह एक्टर कौन है?

इस एक्टर ने फिल्मों में कभी भी लीड एक्टर के तौर पर काम नहीं किया, पर साइड रोल और विलेन के किरदार से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। इस एक्टर की मौत को 33 साल बीत चुके हैं, पर आज भी इसके निभाए एक किरदार को लोग भुला नहीं पाए हैं। और कभी भूलेंगे भी नहीं। आखिरकार विलेन का वो किरदार भारतीय सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है।

अमजद खान, 'शोले' के गब्बर बन जीता था दिल, पिता थे 30s के स्टार

यह थे एक्टर अमजद खान, जिन्होंने 'शोले' का गब्बर बनकर सबका दिल दहला दिया था। खूंखार विलेन गब्बर के रोल में जब अमजद खान की हंसी कानों में गूंजती, तो सब थर्रा उठते थे। 12 नवंबर, 1940 को पेशावर में पैदा हुए अमजद खान के पिता जयंत भी एक्टर थे। वह 30 के दशक के पॉपुलर एक्टर थे। अमजद खान ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया और चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत की थी।

'शोले' ने बनाए थे कई रिकॉर्ड

अमजद खान ने 'सत्ते पे सत्ता', 'याराना', 'शतरंज के खिलाड़ी' और 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए, पर 'शोले के गब्बर' की बात की कुछ अलग थी। फिल्म 'शोले' थिएटर्स में पांच साल तक चली थी। उनकी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए थे। पर साल 1992 में अमजद खान की मौत हो गई। तब पत्नी और बच्चे बुरी तरह टूट गए थे। सिर्फ 48 साल की उम्र में ही अमजद खान चल बसे थे।

1976 में भयानक एक्सीडेंट, 13 पसलियां टूटीं, स्टेयरिंग छाती में घुसा और...

साल 1976 में जब अमजद खान फिल्म 'द ग्रेट गैंबलर' की शूटिंग के लिए गोवा जा रहे थे, तो उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। पत्नी शैला भी साथ थीं और उन्हें भी काफी चोटें आईं। शैला ने 'फिल्मफेयर' को साल 2018 में बताया था, 'हम सावंतवाड़ी (गोवा के पास) पहुंचे, तभी अमजद ने गाड़ी संभाली, क्योंकि ड्राइवर पूरी रात गाड़ी चला रहा था। उन्होंने कैसेट पलटना शुरू किया और अगले ही पल मैं खून से लथपथ थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.