पाकिस्‍तान का 'ददुआ' कहा जाता है यह डकैत, सोशल मीडिया पर मचा रहा गर्दा, नाम सुनकर कांपते हैं पुलिसवाले

Updated on 05-09-2024 02:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मोस्ट वॉन्टेड डकैत आराम से यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर सरकार का मजाक बना रहे हैं। 11 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल इनामी डकैत शाहिद लुंड बलूच आराम से अपने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से चैनल को सब्सक्राइब करने की अपील कर रहा है। ये डकैत 'कचाय के दखो/डाकू' के नाम से जाने जाने वाले ये स्थानीय डकैतों के गिरोह का है। ये गिरोह पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान के सीमावर्ती जिलों में पुलिस पर हमले, अमीर लोगों को लूटने, फिरौती के लिए अपहरण करने, हथियारों की तस्करी और गांवों में धावा बोलने के लिए जाने जाते हैं। रॉकेट लॉन्चर से शाहिद ने पुलिस वैन पर हमला किया था। ऐसे में पुलिसकर्मियों में शाहिद का काफी खौफ है।

खुरासान डायरी की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजनीतिक लोगों, पुलिस अधिकारियों और प्रभावशाली स्थानीय लोगों की मदद से ये डकैत आराम से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। अब इनका हौसला इतना बढ़ गया है कि ये यूट्यूब पर आकर अपनी बात रख रहे हैं। पंजाब के आपराधिक गिरोहों पर काम करने वाले खोजी पत्रकार माजिद निजामी का कहना है कि शाहिद ने साथी डकैत मुहम्मद यार लुंड बलूच के चैनल पर आकार भी वीडियो बनाया है, जिसे 30 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। इसके बारे में पाकिस्तानी मीडिया ने भी रिपोर्ट की है।कई मीडिया हाउस ने इस पर सवाल उठाया है कि कैसे डकैत देश की व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं।

फेसबुक और टिकटॉक पर भी डकैत बना रहे वीडियो


रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद लुंड बलूच यूट्यूब ही नहीं टिकटॉक और फेसबुक पर भी सक्रिय हैं। पंजाब सरकार ने कच्चा क्षेत्र के 'शीर्ष 40' खूंखार अपराधियों की एक सूची बनाई है। इन पर 25 लाख से 50 लाख तक के इनाम की घोषणा की है। पंजाब सरकार ने डकैतों को खत्म करने की कसम खाई है

पंजाब के एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरकार और पुलिस अफसर बड़े ऐलान तो करते हैं लेकिन चीजों को जमीन पर उतारने के लिए कुछ नहीं होता है। यही वजह है कि डकैतों को काबू नहीं किया जा सका है। शाहिद लुंड और अन्य को वह हाल ही में उभरे डकैतों में गिन रहे हैं। उनका कहना है कि ये लोग हाल में हुए पुलिस हमले के बाद चर्चा में आए। उन्होंने कच्चे डकैतों को छोटे, आदिवासी और राजनीतिक रूप से संबद्ध समूहों के रूप में काम करने वाला बताया, जिनके पास केंद्रीकृत नेतृत्व या एकीकृत संगठन का अभाव है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.