भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़ ले उड़े 3 क्विंटल वजनी मशीनें, सुरक्षा एजेंसी पर उठे सवाल

Updated on 25-04-2026 11:54 AM

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में ताला तोड़कर लाखों रुपये के भारी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर विभाग के भीतर से करीब तीन क्विंटल वजनी सामान ले गए। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही निजी एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। मामला कोहेफिजा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार चोरी की वारदात 15 से 16 अप्रैल के बीच दोपहर तीन बजे से अगले दिन सुबह नौ बजे के बीच हुई। अस्पताल प्रबंधन पहले आंतरिक जांच करता रहा, जिसके बाद 21 अप्रैल को थाने में शिकायत दी गई।

शिकायत गांधी मेडिकल कॉलेज के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के एचओडी के हस्ताक्षर से भेजी गई थी। चोरी गए सामान में एमए मशीन का पावर पैनल, कंट्रोल पैनल, ट्रांसफार्मर, तीन पंखे, पांच सीटर लोहे की कुर्सी, एसी का आउटडोर यूनिट, मशीन की वायरिंग में उपयोग होने वाली 40 मीटर लंबी केबल समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

बेटी की आवाज से भागा चोर, नकदी और मंगलसूत्र ले उड़ा

टीला जमालपुरा स्थित सूबेदार कालोनी में गुरुवार-शुक्रवार रात एक घर में घुसे चोर ने नकदी और मंगलसूत्र चोरी कर लिया। भूरा प्रजापति के घर में रात करीब दो बजे बदमाश मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर घुसा। सो रही बेटी ऋषिका के ऊपर पैर लगने से उसकी नींद खुल गई और उसने “कौन है” कहकर शोर मचा दिया। परिवार जाग गया तो चोर सीढ़ियों से भाग निकला। जाते-जाते वह करीब आठ हजार रुपये नकद, चिल्लर और मंगलसूत्र ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कैमरे ढककर चोरी की कोशिश, परिवार जागा तो भागे बदमाश

गौतम नगर के गांधी कुटी नामक भवन में पांच बदमाशों ने देर रात चोरी का प्रयास किया। आरोपितों ने पहले पेड़ पर चढ़कर छत के सीसीटीवी कैमरे बोरी से ढके, फिर दूसरे कैमरे पर पालिथीन डाल दी। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर आंगन में घुसे और एक अन्य कैमरा तोड़ दिया। बदमाश घर के भीतर घुसने की कोशिश कर ही रहे थे कि आवाज से परिवार जाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। मौके से चप्पल और जूते मिले हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

न्यू मार्केट में महिला का जेवर और नकदी से भरा पर्स चोरी

न्यू मार्केट में खरीदारी के दौरान एक महिला का जेवर और नकदी से भरा छोटा पर्स चोरी हो गया। वरुण नगर निवासी माधुरी उइके अपनी सास और देवरानी के साथ खरीदारी करने आई थीं। उनके बड़े पर्स में रखा छोटा पर्स किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिया। उसमें सोने की अंगूठी, बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड और पांच हजार रुपये नकद थे। घटना का पता बाद में पर्स चेक करने पर चला। पुलिस के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 65 हजार रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.