ऑनलाइन गेम खिलाकर यूं कर देते थे 'खेला', सामने वाला हो जाता था कंगाल, कोटा पुलिस के हत्थे चढ़े 4 शातिर!

Updated on 02-12-2025 01:39 PM
कोटा: वर्चुअल नंबर और फर्जी व्हाट्सएप आईडी से ऑनलाइन गेम खिलाकर 25 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का कोटा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह अंतरराज्यीय निकला। इसका एक सदस्य राजस्थान के भीलवाड़ा का है तो तीन सदस्य मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में दबिश देकर चारों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर बदमाश ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर हर दिन लोगों से लाखों रुपये की ठगी करते थे।


फनरेब नामक ऑनलाइन गेम पर पैसे दोगुने करने का देते थे लालच

कोटा की सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने मीडिया को बताया कि 28 नवंबर को दादाबाड़ी थाने पर बनालाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। फनरेब नामक ऑनलाइन गेम पर पैसे दोगुने करने का लालच देकर उससे लगभग 25 लाख रुपये ठग लिए। एएसपी दिलीप कुमार सैनी, सीओ योगेश कुमार शर्मा, थानाधिकारी मांगेलाल यादव की टीम गठित की। टीम ने व्हाट्सएप डिटेल और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच की। इसी आधार पर आरोपियों को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

ठग पहले छोटी-छोटी राशि जिताते, फिर यूं अपने जाल में फंसाते

बदमाशों की गिरफ्तारी होने और उनसे पूछताछ से पता चला कि यह शातिर बदमाश पहले छोटी-छोटी राशि जिताकर लालच बढ़ाते हैं। अनजान व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन गेम से पैसा कमाने का झांसा देते हैं। व्हाट्सएप पर वर्चुअल नंबर से संपर्क कर गेम का लिंक भेजते है। फोन-पे नंबर पर पैसे ट्रांसफर करते। शुरुआत में छोटी-छोटी राशि जितवाकर भरोसे में लेते। बाद में बड़ी राशि लगवाकर ठगी कर लेते। लगातार नंबर बदलने और वर्चुअल व्हाट्सएप प्रोफाइल इस्तेमाल करने के कारण आरोपियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है।

ये 4 आरोपी गिरफ्तार

1- खुशाल शर्मा (30) निवासी नेहरू विहार, भीलवाड़ा, राजस्थान

2- सुधांशु पाठक (25) निवासी शंकरपुरा, राजगढ़, जिला धार (मध्यप्रदेश)

3- दानिश मनीहार (31) निवासी खिजर कॉलोनी, जोबट, जिला अलीराजपुर (मध्यप्रदेश)

4- रतन बत्रा (22) निवासी भानगढ़, जिला धार (मध्यप्रदेश)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.