लेबनान में गाजा जैसी होगी तबाही... इजरायली पीएम ने लेबनानी लोगों को दी चेतावनी, युद्ध खत्म करने का तरीका बताया

Updated on 09-10-2024 01:39 PM
तेल अवीव: इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष चल रहा है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान का हाल गाजा जैसे करने की धमकी दी है। इजरायली पीएम ने लेबनान के लोगों से हिजबुल्लाह को बाहर निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसा करके उस विनाश और पीड़ा से बचा जा सकता है, जैसा गाजा में हो रहा है। मंगलवार को इजरायली पीएम की अपील तब आई जब इजरायल ने दक्षिण-पश्चिम लेबनान में एक नए इलाके में हजारों सैनिकों को भेजकर हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने जमीनी हमले का विस्तार किया।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायली डिफेंस फोर्स ने हिजबुल्लाह के पूर्व नेता हसन नसरल्लाह को खत्म कर दिया था। लेकिन उनके उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि नहीं कर सकता। वहीं हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने लगातार तीसरे दिन इजरायल के बंदरगाह शहर हाइफा पर रॉकेट से हमले किए, जिसमें 12 लोग घायल हुए। लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'इससे पहले कि लेबनान गाजा की तरह विनाश और पीड़ा वाले लंबे युद्ध की खाई में गिर जाए। आपके पास लेबनान को बचाने का एक मौका है।

लेबनान के लोगों से क्या बोले नेतन्याहू


नेतन्याहू ने कहा, 'लेबनान के लोगों, मैं आपसे कहता हूं। अपने देश को हिजबुल्लाह से आजाद करो, ताकि यह युद्ध खत्म हो सके।' हिजबुल्लाह के खिलाफ पिछले 3 सप्ताह से इजरायल का हमला जारी है। भारी नुकसान के बावजूद वह इजरायल के साथ शांति की बात नहीं कर रहा है। लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में अब तक 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। 12 लाख लोग अपने-अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हुए।

इजरायल को हिजबुल्लाह की धमकी


हिजबुल्लाह के कार्यकारी चीफ और हसन नसरल्लाह के पूर्व डिप्टी नईम कासिम ने धमकी दी है कि उनके हमलों के कारण अब इजरायली नागरिकों को विस्थापित होना पड़ेगा। पिछले एक साल से हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच आक्रामकता देखी जा रही थी। जो पिछले महीने एक युद्ध में बदल गई है। इजरायल के उत्तरी इलाके में हिजबुल्लाह की ओर से हमला किया जाता है, जिस कारण हजारों इजरायली नागरिक अपने घरों को छोड़ चुके हैं। नेतन्याहू बार-बार इनके वापसी की बात दोहराते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.